विदेश सचिव विक्रम मिस्री 17-18 अगस्त को नेपाल के दौरे पर

Spread the love

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध है, जो हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के माध्यम से और मजबूत हुए हैं। भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत नेपाल के साथ संबंधों को विशेष महत्व दिया जाता है। बयान में कहा गया कि मिस्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाएगी और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी।

————