मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए बेस्ट हैं बागेश्वर की ये खूबसूरत जगह! जहां के हिमालयी नजारें बना देंगे दीवाना

Spread the love

Bageshwar Morning Walk Route: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में इन दिनों गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे बचने के लिए स्थानीय लोगों ने एक नया ठिकाना ढूंढ लिया है. शहर की चिलचिलाती धूप और दिनभर की भागदौड़ से दूर, ‘अग्निकुंड पुल से चंडिका मंदिर’ जाने वाली सड़क लोगों के लिए सबसे पसंदीदा वॉकिंग स्पॉट बन चुकी है. सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवाओं, हिमालय की वादियों के खूबसूरत नजारे और शांत वातावरण के कारण अब यहां फिटनेस प्रेमियों और परिवारों की भारी भीड़ उमड़ रही है.