भिवानी में लेडी SHO रिश्वत लेते गिरफ्तार:हिसार विजिलेंस ने थाने में मारी रेड; ₹7 हजार बरामद

Spread the love

भिवानी के महिला थाना की SHO को हिसार विजिलेंस एंड एंटी करप्सन ब्यूरो (ACB) टीम ने रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसके पास से टीम ने 7 हजार रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है। ACB इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया- सूचना मिली थी कि भिवानी महिला थाने में SHO कमलेश ने सरकारी काम करने के बदले पैसों की डिमांड की थी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…