यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में डंपर चालक ने युवक को कुचलकर मार डाला, सड़क पर मांस चिपका; वाहन में आग लगाकर भागा

Spread the love

अलीगढ़ में डंपर ने 22 साल के बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक ने पहले पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर जा गिरा। इसके बाद चालक ने डंपर को बैक कर उसके सिर को कुचल दिया। डंपर का पहिया हेलमेट पहने युवक के सिर से गुजर गया। सिर का मांस बाहर आ गया और सड़क पर चिपक गया। हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया। इसी समय चालक ने डंपर में खुद ही आग लगा दी और कूदकर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ की। फिर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पाली मुकीमपुर, छर्रा और दादो थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। गांव वालों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। युवक की एक साल पहले शादी हुई थी। घटना मंगलवार सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र में हुई। पढ़ें पूरी खबर मथुरा में दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली मथुरा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान डींग के रहने वाले साकिर और साबिर के रूप में हुई है। वे बाइक चोरी कर बेचते थे। पुलिस को उनके बारे में मुखबिर से पहले ही सूचना मिल गई थी। छाता क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी। वे जैसे ही नेशनल हाईवे किनारे चेतक एकेडमी के पास जंगल में पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए इशारा किया लेकिन वे फायरिंग करके भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। साकिर के बाएं पैर और साबिर के दाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने दौड़कर दोनों को दबोच लिया। उनके पास से 2 तमंचे, कारतूस और चोरी की 3 बाइक बरामद हुई है। घटना थाना छाता क्षेत्र में सोमवार देर रात की है। यहां पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में साइड न देने पर बुलेट सवारों ने कार चला रहे युवक को पीटा, गाड़ी में लगाई आग गोरखपुर में बुलेट सवार युवकों ने साइड न देने पर कार सवार को बुरी तरह पीटा। उसे गाड़ी से खींचकर बाहर लाए। गाली गलौज की। उसके बाद उसके कार में आग लगा दी। जब गाड़ी जलने लगी तो धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवार युवक से पूछताछ के बाद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार रात की है। नगवा गांव निवासी नंदन पांडेय किराए पर कार चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार रात करीब 10:15 बजे वह अपनी कार लेकर घर लौट रहे थे। वह जैसे ही गांव की एक सकरी गली में पहुंचे। सामने से बुलेट पर सवार होकर कुछ युवक आ रहे थे। उन्होंने गाली देते हुए नंदन से साइड देने को कहा। उसने जब विरोध किया तो उसे गाड़ी से खींचकर बाहर ले आए। उसे बुरी तरह पीटा। यहां पढ़ें पूरी खबर देवरिया में पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, भाइयों ने दिया साथ; मेडिकल कॉलेज में 5 घंटे पड़ी रही लाश देवरिया में पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार दोपहर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान पत्नी ने बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया और पति को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अपने दो भाइयों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट कर पति को मार डाला। इस दौरान बच्चों का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गेट खोलने की कोशिश की। गेट नहीं खुलने पर वीडियो बनाया, जिसमें महिला और 2 युवक पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव का है। राज्यमंत्री कैलाश राजपूत बोले- आउटसोर्स कर्मचारी सपा मानसिकता के हैं, संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का नाम भूले फर्रुखाबाद में राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने सोमवार को बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी सपा की मानसिकता के हैं और जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित करते हैं। मंत्री शहर के एक होटल में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारी अखिलेश यादव के कार्यकाल के हैं। उनकी मानसिकता सपा की है, जिसके कारण वे भाजपा कार्यकर्ताओं के गांवों में बिजली को ‘टू फेस’ कर देते हैं, जबकि अन्य गांवों में सामान्य आपूर्ति बनाए रखते हैं। वहीं संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से राज्यमंत्री बना हूं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी खाने के बाद वह कुछ सेकेंड के लिए रुके बाद में उन्होंने मंच पर बैठे अन्य लोगों की तरफ देखा तब पंकज चौधरी का नाम बताया गया। पढ़ें पूरी खबर…