ईद और वीकेंड के दौरान नैनीताल और कैंची धाम में ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने यूपी से आने वाले बाइकर्स की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला किया है. बाइक सवारों को कालाढूंगी और काठगोदाम में ही रोका जाएगा. हर साल ईद और वीकेंड पर यूपी के पड़ोसी जिलों से बड़ी संख्या में बाइकर्स नैनीताल पहुंचते हैं, जिससे ट्रैफिक दबाव काफी बढ़ जाता है.
ईद और वीकेंड पर नैनीताल में बाइकर्स की एंट्री बंद, यूपी से आने वालों पर रहेगा ब्रेक
