साध्वियों के यौन उत्पीड़न और एक पत्रकार की हत्या से संबंधित मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम के 30 दिनों के लिए पैराल पर 16वीं बार जेल से बाहर आएगा। आज मंगलवार सुबह राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा होगा और सुबह करीब 10 से सवा 10 बजे तक काफिले के साथ सिरसा डेरा पहुंचेगा। सुनारिया जेल के बाहर जेल प्रशासन की ओर से पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। इसे लेकर सिरसा डेरे में तैयारियां शुरू हो गई है और साध-संगत व डेरा प्रेमी तैयारी में जुटे हैं। इस साल में उनकी यह दूसरी पैरोल है। इससे पहले जनवरी माह में पैरोल मिली थी। सिरसा में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। हालांकि, डेरा कमेटी से इस बारे में बात की गई तो अभी जानकारी न होने की बात कही गई। 5 जनवरी को मिली थी 40 दिन की पैरोल जानकारी के अनुसार, साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी, जो अभी सुनारिया जेल में काट रहा है। बीती 5 जनवरी को 40 दिन की पैराल पर जेल से बाहर आया था। उस वक्त शाह सतनाम दिवस था और डेरे के अलावा प्रदेश व देशभर में यह दिन खुशी व अभियान चलाकर मनाया गया। इससे पहले डेरा प्रमुख राम रहीम 15 बार पैरोल एवं फरलो पर आ चुका है। यह 16वीं पैरोल है। साल 2017 से जेल में बंद दरअसल, दोषी राम रहीम 25 अगस्त, 2017 से जेल में हैं, जब उन्हें साध्वियों के यौन उत्पीड़न से संबंधित दो मामलों में 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। साल 2019 मामले में किया था बरी 17 जनवरी 2019 को उन्हें पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अक्टूबर 2021 में, सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि, तीन साल बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।
सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल:30 दिनों के लिए आज 16वीं बार जेल से बाहर आएगा, साध-संगत तैयारी में जुटी, पुलिसबल तैनात
