हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल:24 IAS-HCS के ट्रांसफर; पानीपत और पलवल के DC बदले, शशवत सांगवान को एडिशनल चार्ज

Spread the love

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और HCS (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 25 मई, 2026 को जारी इस आदेश के तहत जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पानीपत के डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया की छुट्टी कर उनके स्थान पर पलवल के डीसी जैनेंद्र सिंह छिल्लर को जिम्मेदारी दी गई है। पानीपत और पलवल के DC बदले गए वीरेंद्र कुमार दहिया (IAS 2013) को पानीपत के डिप्टी कमिश्नर पद से हटाकर सचिवालय स्थापना में विशेष सचिव और पर्यावरण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ (IAS 2016), जो अब तक पलवल के DC थे, पानीपत के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। वहीं, डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर (IAS 2016) को पलवल का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। शशवत सांगवान को अतिरिक्त जिम्मेदारी शशवत सांगवान (IAS 2022), जो वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन निदेशक हैं, उन्हें अपने मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ ‘हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण’ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव का जिम्मा भी सौंपा गया है। उत्सव आनंद और शालिनी चेतल का तबादला उत्सव आनंद (IAS 2022) को हिसार से ट्रांसफर करके पलवल का अतिरिक्त कमिश्नर-कम-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है । वहीं शालिनी चेतल (HCS 2011) को हिसार में अतिरिक्त कमिश्नर-कम-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है । रुचि सिंह बेदी (HCS 2013) को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ हरियाणा का अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान कमिश्नर (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख HCS अधिकारियों के तबादले आशुतोष राजन (HCS 2014) को विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किए गए हैं। शंभू (HCS 2016) को अपने मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ होल्डिंग्स और लैंड रिकॉर्ड्स (समेकन) के अतिरिक्त निदेशक का प्रभार संभालेंगे । अनिल कुमार यादव (HCS 2016) को नगर निगम, एनआईटी (NIT) फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त बनाए गए हैं। डॉ. कुलदीप सिंह (HCS 2016) को व्यासपुर के सब-डिवीजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किए गए हैं। मनोज कुमार नारनौल परिवहन के आरटीए मनोज कुमार-I (HCS 2019) को जिला परिवहन अधिकारी-कम-सचिव, आरटीए (RTA), नारनौल बनाए गए हैं। जसपाल सिंह (HCS 2019) को छाछरौली के सब-डिवीजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किए गए हैं। अंकित अधिकारी (HCS 2020) को हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल की रजिस्ट्रार और संयुक्त श्रम आयुक्त (प्रशासन) नियुक्त की गई हैं। रोहित कुमार (HCS 2020) को हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। अमित मान (HCS 2020) को नगर निगम फरीदाबाद के सचिव नियुक्त किए गए हैं। अनमोल (HCS 2020) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के अलावा सोनीपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी । मोनिका (HCS 2023) को ‘डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर’, हरियाणा की संयुक्त निदेशक नियुक्त की गई हैं। प्रमेश सिंह (HCS 2023) को कैथल के नए सिटी मजिस्ट्रेट होंगे।
आशीष कुमार (HCS 2023) को कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ एचएसवीपी (HSVP), कुरुक्षेत्र के एस्टेट ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी…