फतेहाबाद जिले के रतिया शहर में दोस्तों के साथ अपने जीजा को पीटने वाले साले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साले और उसके पांच साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद ढूंढते हुए उन्हें चौक के पास रोककर पीटा। हमले के बाद बगलोल ग्रुप रतिया के नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी पर स्टेट्स भी लगाया गया। स्टेट्स में लिखा गया कि-ले लिया बदला बगलोल भाई का। सबकी बारी आएगी। वेट एंड वॉच, कर दिया सेट, राम-राम। रतिया सिटी थाना पुलिस ने घायल पवन कुमार की शिकायत पर आरोपी अनमोल, विक्रम, अर्पण, राहुल, महावीर व एक अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 126(2), 324(5),333, 303(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। बचाव के लिए दादी के घर जा रहे थे पुलिस को दी शिकायत में रतिया के वार्ड नंबर 15 निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसकी अपने साले अनमोल व उसके दोस्त विक्रम के साथ अनबन चल रही है। उसे अंदेशा था कि रात के समय अनमोल व उसके साथी हमारे घर पर अटैक कर सकते हैं। जिस कारण हम अपने बचाव में दादी के घर जा रहे थे। 18-19 मई की रात को करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी रेनु, दो भतीजों व छोटी बेटी को लेकर दादी के घर जा रहे थे। लुहारी चौक पर पहुंचे, तो सामने से तीन बाइकों पर अनमोल, विक्रम, अर्पण, राहुल सुखमनपुर, महावीर मुंशीवाली व एक अन्य व्यक्ति सवार होकर आए। उन्होंने रास्ता रोककर डंडे, लोहे की राड, कुल्हाड़ी से उस पर हमला बोल दिया। पहले घर जाकर गाड़ी तोड़ी, फिर ढूंढा पवन कुमार ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसको इन हथियारों से जमकर पीटा। आरोपियों ने उसका बाइक भी तोड़ दिया। विक्रम, अनमोल ने पहले घर पर अटैक किया। मगर उस समय हम घर नहीं थे, इसलिए उसकी गाड़ी तोड़ डाली। बाद में ये आरोपी ढूंढते हुए लुहारी चौक के पास पहुंचे और रोककर चोटें मारी।
फतेहाबाद में साले ने दोस्तों संग मिलकर जीजा को पीटा:डंडों-राड से वार; इंस्टाग्राम पर लगाया स्टेटस- ले लिया बदला बगलोल भाई का
