यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद में पति ने गोली मारकर किया सुसाइड, पंखा खरीदने को लेकर हुआ था विवाद

Spread the love

फर्रुखाबाद में पंखा खरीदने के विवाद में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की। भीषण गर्मी के चलते घर में केवल एक ही पंखा था। पत्नी दूसरा पंखा लाने की जिद कर रही थी। पैसा न होने पर पति टालमटोल कर रहा था। जिसको लेकर पत्नी से दो दिन से विवाद चल रहा था।

शनिवार शाम दंपत्ति खेत गए थे, जहां दोनों में पंखे को लेकर विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गया। जिसके बाद युवक ने गुस्से में जाकर तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। खून से लथपथ युवक को अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। मामला कायमगंज क्षेत्र के गांव गऊटोला गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

सिर से पगड़ी फेंकी, 50 सेकंड में 13 थप्पड़ जड़े: कानपुर में युवक बोला- 3 लोगों ने उठा-उठा कर पटका शेयर कानपुर में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने एक युवक की दस्तार (पगड़ी) उतारकर उसे बेरहमी से पीटा। घेरकर लात-घूसों से जमकर पीटने के साथ ही नाक की हड्‌डी तोड़ दी गई। युवक की आंखें फोड़ने की कोशिश की गई। मारपीट में उसके मुंह में चोट आई है। युवक का आरोप है, मेरी गर्दन दबा कर हत्या करने की कोशिश की गई। उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। यह घटना शुक्रवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरेन्द्र स्वरूप स्मृति बिल्डिंग में बने बार में हुई। पुलिस ने आज मामले में हत्या का प्रयास करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पूरी खबर पढ़ें योगी सरकार का बड़ा फैसला- अब कक्षा-9 से AI की पढ़ाई; 600 स्कूलों में ड्रीम लैब बनेंगे यूपी में अब कक्षा- 9 से छात्र AI और रोबोटिक्स की पढ़ाई करेंगे। सीएम योगी ने स्कूली शिक्षा को इंडस्ट्री 4.0 के दौर से जोड़ने की बड़ी पहल की है। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में NELCO के साथ 600 राजकीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ड्रीम लैब बनाने के लिए अहम समझौता (MoU) हुआ। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा और महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी मौजूद रहीं। पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि यह समझौता सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य में निवेश है। बदलती औद्योगिक जरूरतों को देखते हुए छात्रों को नई तकनीक और इंडस्ट्री 4.0 से जुड़े कौशल सिखाना जरूरी है। महीनों केस लटकाया तो नपेंगे अफसर, योगी की चेतावनी- आंकड़ों की बाजीगरी नहीं चलेगी यूपी की राजस्व अदालतों में सालों से तारीख-पे-तारीख भुगत रहे आम नागरिकों और किसानों के लिए राहत की खबर है। सीएम योगी ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दो टूक लहजे में कहा कि जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों में अधिकारियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के बाद भी यदि कोई मामला पेंडिंग रहता है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सीधे गाज गिरेगी। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा- राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली केवल कागजों और आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जमीन पर आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिलना चाहिए। बसपा के 50 प्रत्याशियों का हो सकता है ऐलान, मायावती कल करेंगी जिलाध्यक्षों के साथ मंथन बहुजन समाज पार्टी की रविवार को बड़ी बैठक बुलाई गई है। मीटिंग में सीनियर पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है। पूर्व सीएम मायावती मीटिंग की अध्यक्षता करेंगी। वह पिछली बैठक में दिए गए दिशा–निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट लेंगी। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों व पार्टी प्रत्याशियों के चयन के संबंध में भी बातचीत करेंगी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग के दौरान 50 प्रत्याशियों को शार्टलिस्ट कर उसका ऐलान भी किया जा सकता है। भतीजे आकाश आनंद भी मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर… लखनऊ में राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर भड़के सवर्ण लखनऊ में सवर्ण मोर्चा से जुड़े लोगों ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे। उसके बाद हमने लखनऊ में हमने उनके खिलाफ होर्डिंग लगाया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उस होर्डिंग को फाड़ दिया और अब सोशल मीडिया पर हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सवर्ण मोर्चा से जुड़े लोग राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस दफ्तर घेरने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें प्रयागराज में पहली बार 20 डॉक्टर एक साथ निलंबित, वकील-डॉक्टर विवाद के बाद प्रशासन का एक्शन प्रयागराज मंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद हालात गंभीर हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया और मामला उच्च स्तर तक पहुंच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक साथ 20 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर को मिलाकर बने पूरे प्रयागराज मंडल में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों पर एक साथ निलंबन की कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर… नोएडा श्रमिक आंदोलन में आगजनी करने वाला गिरफ्तार, तोड़फोड़ के लिए श्रमिकों को उकसाया था 13 अप्रैल को श्रमिक आंदोलन के दौरान सेक्टर-63 क्षेत्र में वाहनों में आग लगाने के मामले में वांछित आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपुल मोटर्स के बाहर खड़े कई चार पहिया और दोपहिया वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की थी। 13 अप्रैल 2026 को श्रमिकों और मजदूरों ने नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कई जगहों पर हंगामा और उपद्रव की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले में अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान सेक्टर-63 स्थित विपुल मोटर्स के पास हुई आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में महिला ई-रिक्शा चालक को 16 करोड़ का नोटिस, चौकी इंचार्ज सस्पेंड कानपुर में ई-रिक्शा चलाने वाली महिला के नाम पर आयकर विभाग ने 16 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस जारी किया है। नोटिस में 13 करोड़ रुपए की खरीद-फरोख्त और करीब 3 करोड़ रुपए के अन्य लेनदेन का जिक्र है। नोटिस मिलने के बाद महिला ने आरोप लगाया कि उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाता खोला गया, जिसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। पीड़िता का कहना है कि लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उसके दस्तावेज लेकर खाता खुलवाया और बाद में उसका गलत इस्तेमाल किया गया। मामले की शिकायत उसने पहले पुलिस चौकी में की, जहां कार्रवाई न होने पर वह 22 मई को पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची। इसके बाद चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर… IPL सीजन के एक करोड़ वसूलता था सर्वर प्रोवाइडर, 12वीं पास सॉफ्टवेयर बनाने में माहिर झांसी में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय के सट्‌टा गैंग को सर्वर उपलब्ध कराने वाला आरोपी शिवेश चव्हाण बहुत ही शातिर है। वह IPL के एक सीजन में सर्वर उपलब्ध कराने की एवज में 50 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए तक चार्ज करता था। उसने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की, लेकिन सीखने की ललक ने उसे कंप्यूटर की मुश्किल से मुश्किल लैंग्वेज का जानकार बना दिया। लगभग 5 साल से वह सटोरियों से जुड़ा था। शुक्रवार को सटोरियों से मिलने झांसी आया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस का दावा है कि देश में पहली बार सटोरियों के सर्वर सप्लायर की गिरफ्तारी हुई है। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में कार ने मां-बेटे को रौंदा, मासूम की मौत; बेटे के साथ सब्जी लेकर घर लौटते समय हादसा वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे मां-बेटे को रौंद दिया। कार से बचने के लिए मां बेटे को लेकर भागी लेकिन डिवाइडर होने से उसे बचा नहीं सकी। कार ने महिला और उसके मासूम बेटे को चपेट में ले लिया। हादसे में पांच वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई, वहीं लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं महिला को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से जाकर टकरा गई। कार चालक भीड़ जुटती देखकर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
लखनऊ में सहारा सिटी की 245 एकड़ जमीन पर बनेगी नई विधानसभा, टेंडर जारी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर अब नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर शुक्रवार को मुहर लग गई, जब एलडीए ने विधानभवन कॉम्प्लेक्स की डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया। एलडीए की ओर से जारी आरएफपी के अनुसार कंपनियां 23 मई से 21 जून तक आवेदन कर सकेंगी। कंसल्टेंट चयन के बाद डीपीआर तैयार होगी, जिसके आधार पर परियोजना की लागत और निर्माण अवधि तय की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर