रोहतक में सद्भाव यात्रा का समापन आज:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र रहेंगे शामिल, भूपेंद्र हुड्डा के शामिल होने पर संशय

Spread the love

रोहतक में बृजेंद्र सिंह की तरफ से निकाली जा रही सद्भाव यात्रा का आज 90वें हलके में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। 5 अक्टूबर को शुरू हुई यात्रा अपने अंतिम चरण में है और यात्रा में शामिल लोगों के अंदर भी जोश देखने को मिल रहा है। वहीं, समापन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र शामिल होंगे, जबकि भूपेंद्र हुड्डा को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की तरफ से सद्भाव यात्रा की शुरूआत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरणा लेकर की गई थी, जिसमें हरियाणा के सभी 90 हलको को कवर किया गया है। 2800 किलोमीटर का सफर तय करते हुए यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। यात्रा का समापन रोहतक में किया जाएगा, जहां कांग्रेस की पकड़ मजबूत है। कांग्रेस के मील का पत्थर साबित होगी यात्रा सद्भाव यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता महेंद्र सिंह पांचाल ने बताया कि 5 अक्टूबर से निरंतर यात्रा में चल रहे है। कांग्रेस के लिए यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हुई है, जो कार्यकर्ता घरों में बैठे थे, वो भी घरों से निकले है। भाजपा को अब जनता नकार चुकी है, क्योंकि जो वायदे किए थे, वो एक भी पूरा नहीं किया। महेंद्र सिंह पांचाल ने कहा कि भाजपा ने 12 साल में कोई विकास नहीं किया। जातिगत जनगणना करवाने की बजाय लोगों से प्रोपर्टी पूछी जा रही है। ओबीसी व एससी वर्ग की जातियां भाजपा में मिल गई, जिसके कारण सत्ता में आ गई। जिस दिन ये छोड़कर चली जाएंगी, भाजपा का 2014 से पहले वाला हाल हो जाएगा। यात्रा ने कांग्रेस का पुर्नजन्म होने लगा है। कोमा में गई कांग्रेस पार्टी को मिली संजीवनी बीएसपी से 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके देशराज प्रजापति ने कहा कि विधानसभा समझौता में जब टिकट नहीं मिली तो वह कांग्रेस में शामिल हो गए। बृजेंद्र सिंह की यात्रा का काफी असर लोगों पर पड़ा है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में निराशा थी, पार्टी कोमा में चली गई थी, उसे यात्रा के बाद संजीवनी मिली है। देशराज प्रजापति ने कहा कि बहुत से पुराने लोग चौराहे पर खड़े थे, वो लोग आज सद्भाव यात्रा में शामिल होकर नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरे है। वह बीमार होने के बावजूद यात्रा में शामिल हुए है और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा में शामिल होना चाहिए। पीएम मोदी की कुनीतियों के खिलाफ निकाली यात्रा कांग्रेस के नेशनल कोर्डिनेटर व पंजाब के प्रभारी मनीराम महलान ने बताया कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग यात्रा में शामिल है। पीएम नरेंद्र मोदी की कुनीतियों के खिलाफ लोग यात्रा में आए है। प्रदेश में भाजपा के कारण भाईचारा बिगड़ा हुआ था, उसे दोबारा कायम करने का प्रयास किया गया है। मनीराम महलान ने कहा कि हरियाणा ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के नेता एकजुट है। छोटे-छोटे मुद्दों पर व्यक्तिगत इशू हो सकता है, लेकिन कांग्रेस एकजुट है। समापन समारोह में सभी नेता शामिल होंगे और हजारों कार्यकर्ता साथ रहेंगे। सद्भाव यात्रा से कांग्रेस में आई जान यात्रा में शामिल राजू ने कहा कि सद्भाव यात्रा से देश के अंदर जो भाईचारा बिगड़ गया था, वो दोबारा कायम हो रहा है। इस यात्रा से पूरा फर्क पड़ा है। जितने भी हलको में यात्रा गई है, कांग्रेस पार्टी में नई जान आई है। यात्रा में 5-6 हलकों में साथ रहा हूं, लोगों को काफी उम्मीद अब कांग्रेस से जगी है।