हांसी में महिला का फांसी लगाकर सुसाइड:स्कूल से आए बेटे ने फंदे पर लटका देखा; हिसार के होटल में करती थी नौकरी

Spread the love

हरियाणा के हांसी के कंवारी गांव में गुरुवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का छोटा बेटा स्कूल से लौटने पर घर में अपनी मां को फंदे पर लटका हुआ देखकर घटना का पता चला। बेटे की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों को पता चला। मृतका की पहचान कंवारी गांव निवासी 33 वर्षीय वीना के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थी और हिसार के एक होटल में काम करती थी। बताया गया है कि गुरुवार को वह सामान्य दिनों की तुलना में जल्दी घर लौट आई थी। बेटे को फंदे पर लटकी मिली मां दोपहर बाद जब उसका छोटा बेटा स्कूल से घर पहुंचा, तो उसने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर बच्चे ने किसी तरह अंदर झांककर देखा। वहां उसकी मां फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर बच्चे ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका का पति मजदूरी करता है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, वीना का मायका फतेहाबाद जिले के डिंग मंडी क्षेत्र में था। उसकी शादी कंवारी गांव निवासी रमेश के साथ हुई थी। परिवार में उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने बताया कि गुरुवार दोपहर घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।