कुरुक्षेत्र में मंगेतर को भेजा युवती का अश्लील VIDEO:रिश्ता टूटा, ब्लैकमेल कर 3 साल तक किया रेप, पड़ोसी युवक बोला-तू मेरे साथ रहेगी

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के गांव में पड़ोसी युवक ने युवती को ब्लैकमेल करके उसके साथ रेप किया। आरोपी ने युवती के मंगेतर को उसकी अश्लील वीडियो भेजकर उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया। आरोपी 2-3 साल उसे ब्लैकमेल कर रेप करता आ रहा था। आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अश्लील वीडियो बनाई थी। 21 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसकी पत्नी भी उसके साथ मिली हुई है। आरोपी की पत्नी कई बार उसकी वीडियो बनाती थी, जिन्हें आरोपी अपने मोबाइल में सेव रखता था। बाद में इन्हीं वीडियो को दिखाकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा और धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। किसी को बताने जान से मारने की धमकी युवती के मुताबिक, जब भी वह विरोध करती या किसी को बताने की बात कहती तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। डर और बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही। आरोपी करीब 2-3 साल तक उसे अपने घर बुलाकर इसी तरह उसे ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करता रहा। शादी तय हुई तो शुरू हुई नई धमकी कुछ समय पहले उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी तो आरोपी बौखला गया। आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा। आरोपी ने धमकाया कि अगर उसने उससे दूरी बनाई तो वह उसकी अश्लील वीडियो ससुराल वालों को भेज देगा और रिश्ता तुड़वा देगा। मंगेतर तक पहुंच गई वीडियो शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उसकी वीडियो अपने जानकार को भेजी। जहां से यह वीडियो उसके मंगेतर तक पहुंच गई। वीडियो देखने के बाद उसका रिश्ता टूट गया। इस घटना के बाद परिवार को पूरे मामले की जानकारी मिल गई। उसके परिजनों ने आरोपी से इस बारे में बात की तो आरोपी ने परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। वायरल करने की धमकी आरोपी ने धमकाया कि अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो वह वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने धमकी दी कि, तू मेरे साथ रहेगी, नहीं तो तेरी वीडियो वायरल कर दूंगा। वीडियो मंगेतर तक जाने से उसके परिवार की इज्जत भी खराब हो गई। पुलिस ने किया केस दर्ज पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ BNS की धारा 74,123, 351(2) और IT एक्ट के तहत थाना लाडवा में केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।