भिवानी के एक मैकेनिक ने एक मिनी बाइक तैयार की है, जिस नाम पिंकी-2 रखा गया है। इस बाइक को तैयार करने में करीब सवा महीने का समय लगा है। इस पर 35-40 हजार रुपए का खर्च आया है। इसकी स्पीड भी 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। मैकेनिक अब इस बाइक को इलेक्ट्रिक बनाने का प्रयास कर रहा है। भिवानी के नेहरू पार्क के सामने (घंटाघर से हांसी गेट के बीच) के दुकानदार एवं मैकेनिक दीपक ने बताया कि उन्होंने मिनी बाइक बनाई है। जिसको स्कूटी से इजाद किया है। इसको पिंकी-2 नाम दिया गया है। उसने बताया कि दिल्ली में एक व्यक्ति ने तैयार की थी, उसने चैलेंज किया था। उसके बाद उन्होंने खुद बनाया है। यह स्कूटी थी। आधी स्कूटी व आधी अपने हाथ से तैयार करके बाइक बनाया है। सवा महीने में की तैयार दीपक ने बताया कि इसको तैयार करने में करीब सवा महीने का समय लगा है। वहीं यह बच्चे के लिए बनाई गई है। हमने इसकी स्पीड 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित की है। हालांकि कोई नई चीज बनाते हैं तो परेशानी आती ही हैं। लेकिन अब पता लग गया। अगर आगे फिर से और बनानी पड़ी तो इसे करीब 15 दिन में तैयार कर देंगे। अलग-अलग वाहनों के उपकरण लगाए उन्होंने बताया कि इसमें बुलेट मोटरसाकिल की टंकी लगाई गई है। बुलेट की टंकी को काटकर छोटा किया। वहीं हेंडल-टी आरएक्स 100 बाइक का लगाया गया है। हीरो होंडा के शोकर लगाए गए हैं। शोकर के नीचे की लैग एक्टिवा की लगाई गई है। इसको तैयार करने में करीब 35 हजार खर्च हुए। इस मिनी बाइक को बनाने का उद्देश्य यही था कि हरियाणा में भी टैलेंट है। टैलेंट निकलकर आए। हालांकि उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि इस मिनी बाइक को चलाने की अनुमति दी जाए। इसके बाद अब इसे इलेक्ट्रिक बनाने का प्रयास चल रहा है। अब इलेक्ट्रिक बाइक बनाएंगे वहीं, भिवानी के नेहरू पार्क के सामने वर्कशॉप संचालक पवन सैनी ने बताया कि यह मिनी बुलेट बाइक बनाई है, जो एक्टिवा स्कूटी की बनाई है। यह छोटी बाइक बच्चों के लिए बनाई है। इसको अब इलेक्ट्रिक में कंन्वर्ट करेंगे। हालांकि इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करने के लिए सामान इकट्ठा किया जा रहा है। उसमें करीब 2 महीने का समय लगेगा। इसकी सुरक्षा के लिहाज से स्पीड लिमिट 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी गई है। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति जिसने मिनी बाइक बनाई थी, उसको देखकर प्रेरणा मिली। इसके कुछ पार्ट दिल्ली से भी मंगवाए गए हैं। जिसके चलते 35-40 हजार रुपए खर्च हुआ। यह हमने बेचने के लिए नहीं बनाई, घर के लिए बनाई है।
भिवानी में मैकेनिक ने तैयार की मिनी बाइक:नाम रखा पिंकी-2, 25-30 की स्पीड से दौड़ेगी, सवा महीने का टाइम, 35 हजार हुए खर्च
