Today Weather Live: देशभर में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने 13 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 72 घंटे तक दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब समेत उत्तर भारत में लू का असर जारी रह सकता है. इसके बाद मौसम बदलने और कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वोत्तर राज्यों में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बिहार, झारखंड और पहाड़ी राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. वहीं दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं और केरल में जल्द मानसून पहुंचने की उम्मीद है.
बस 72 घंटे सह लो गर्मी, फिर आने वाली है खुशखबरी; 100 KM का तूफान, IMD का 13 राज्यों में मौसम अलर्ट
