अब चैन से घूम सकेंगे पर्यटक! नैनीताल में आवारा कुत्तों के आतंक पर लगेगी लगाम, हर डॉग पर खर्च होंगे 1450 रुपये

Spread the love

Nainital News: नैनीताल में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी है. शहर के बाजारों, माल रोड और पर्यटन स्थलों पर घूमने वाले स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं. अब इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका और जीव दया फाउंडेशन ने मिलकर एक बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है. इसके तहत आवारा कुत्तों की फ्री नसबंदी की जाएगी और पूरी प्रक्रिया पशु कल्याण नियमों के तहत मानवीय तरीके से पूरी होगी.