गुरुग्राम में 15वीं मंजिल से गिरकर बैंक मैनेजर की मौत:गीला मैट सुखाते हुए पैर फिसला; परिवार के साथ रहता था

Spread the love

गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थित सुशांत इस्टेट सोसाइटी में एक हादसे में जेएंडके (JK) बैंक के असिस्टेंट मैनेजर आदिल अहमद की मौत हो गई। आदिल अहमद अपने परिवार के साथ सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर रहते थे। जानकारी के अनुसार, आदिल अहमद घर में इस्तेमाल होने वाली एक गीली मैट को सुखाने के लिए 15वीं मंजिल पर गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोसाइटी के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टी म मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है। लोग बोले- शांत और मिलनसार था आदिल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना के हर पहलू की जांच की जा सके। सोसाइटी के लोगों ने आदिल अहमद को शांत और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति बताया। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।