Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आंधी-बारिश के बाद अब चढ़ेगा पारा, IMD ने जारी किया अगले 5 दिनों का पूरा अनुमान, जानें अपने शहर का हाल

Spread the love

Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार 18 मई को देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल समेत ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, रुड़की में पारा 37 डिग्री पार होने के बाद अब अगले 5 दिनों में तापमान 2-4°C तक बढ़ेगा. वहीं दूसरी तरफ, 20 मई से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है. अपने शहर के मौसम का ताजा हाल जानने के लिए पढ़ें रिपोर्ट…