पहाड़ों में क्यों खास माने जाते हैं तिमिल के पत्ते? भोजन से लेकर पूजा तक हर जगह होता है इस्तेमाल

Spread the love

Timil Leaves Benefits: पहाड़ों में आज भी कई परंपराएं ऐसी हैं, जो सिर्फ संस्कृति नहीं बल्कि सेहत और प्रकृति से भी जुड़ी हुई हैं. इन्हीं में से एक है तिमिल के पत्तों का उपयोग. उत्तराखंड के बागेश्वर समेत कई पहाड़ी इलाकों में तिमिल के पत्तों से बने दोने और पत्तलों में भोजन परोसने की परंपरा आज भी जिंदा है. पूजा-पाठ से लेकर शादी-ब्याह और बड़े भोज तक में इन पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. लोग मानते हैं कि तिमिल के पत्तों में भोजन करने से स्वाद बढ़ जाता है और शरीर को भी फायदा मिलता है. अब यह परंपरा गांवों से निकलकर शहरों और पर्यटकों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है.