मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों को वास्तविक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिलाने और इसे कानूनी गारंटी देने की मांग की है। पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार कागजों पर MSP बढ़ाने का प्रचार करती है, लेकिन मंडियों में किसान घोषित मूल्य से भी कम दाम पर अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं। जीतू पटवारी ने ये मांगें की पटवारी ने पूछा- एमएसपी पर कौन सी फसलें खरीदी जा रही है? जीतू पटवारी ने पूछा है कि वर्तमान या पूर्व में घोषित MSP सूची में कौन-सी ऐसी फसल है, जिसकी मध्य प्रदेश में वास्तविक खरीद MSP पर हो रही है? उन्होंने प्रदेश की मंडियों और खरीद केंद्रों की संयुक्त जमीनी पड़ताल कराने की मांग की और खुद इस जांच में शामिल होने को तैयार हैं। पटवारी बोले- किसानों को घोषणाएं नहीं, गारंटी चाहिए पत्र में पटवारी ने कहा कि 25 साल से सत्ता में रहने वाली भाजपा को अब यह समझना होगा कि किसान केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि गारंटी चाहता है। उन्होंने लिखा कि अगर मध्य प्रदेश (शिवराज सिंह चौहान का गृह राज्य) MSP की कानूनी सुरक्षा लागू करता है तो यह पूरे देश के लिए “न्यू एग्रो मॉडल” बन सकता है। जीतू पटवारी ने दोनों नेताओं से अपील की है कि वे किसान हित में गंभीरता से विचार करें और मध्य प्रदेश को किसानों के अधिकारों की रक्षा करने वाला अग्रणी राज्य बनाने का निर्णय शीघ्र लें।
जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन को लिखा पत्र:MSP की कानूनी गारंटी की मांग; कहा- मंडियों में किसान ठगा जा रहा है
