करनाल में लेडी क्लर्क डिंपल अरोड़ा के मर्डर के मामले में रविवार देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। आरोपी के पैर में दो गोली लगी हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद एसपी नरेंद्र बिजारणिया के साथ पुलिस की अन्य टीमें इंद्री रोड पर मुठभेड़ वाली जगह पर पहुंचीं। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र में लाडवा के सलीमपुर के रहने वाले विकास के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुतबिक, डिंपल का पड़ोसी के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उस पड़ोसी से सुपारी देकर डिंपल की हत्या करा दी। हालांकि, पुलिस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 15 मई की दोपहर को सेक्टर-9 में डिंपल अरोड़ा की घर के बाहर सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। हमलावर बाइक पर आया था। डिंपल अरोड़ा बिजली निगम में क्लर्क के साथ कर्मचारी यूनियन की प्रधान भी थीं। इंद्री रोड पर आरोपी की सूचना मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम करीब साढ़े 8 बजे सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि लेडी क्लर्क डिंपल अरोड़ा की हत्या करने वाला युवक इंद्री रोड पर मौजूद है। टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक बाइक से जाता हुआ दिखाई दिया। टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। युवक ने तभी बाइक रोककर पुलिस पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगते ही गिरा युवक जवाबी कार्रवाई करते हुए टीम ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। आखिर में युवक के पैर में दो गोलियां लगीं। युवक बाइक से सड़क पर ही गिर गया। इसके बाद टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे ट्रॉमा सेंटर ले गई। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद डीएसपी राजीव, डीएसपी संदीप, सदर थाना एसएचओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
लेडी क्लर्क की हत्या करने वाला मुठभेड़ के बाद पकड़ा:करनाल में पड़ोसी ने सुपारी देकर मारने भेजा था, पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था
