Aaj Ka Mausam Live: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित 7 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में 4500 मीटर से ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है, जबकि उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में बिजली कड़कने और तेज आंधी को लेकर येलो अलर्ट है. वहीं, हरिद्वार और उधमसिंह नगर समेत मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ेगा.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? देहरादून-टिहरी समेत इन 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान, IMD ने जारी किया अपडेट
