महिला ने लिव-इन पार्टनर को जहर देकर मारा:कुरुक्षेत्र में एक महीना साथ रही, बेटी बोली- टीवी, फ्रिज की डिमांड करती थी

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लिव-इन पार्टनर ने जहर देकर शॉपकीपर की हत्या कर दी। घटना के बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई। आरोपी महिला करीब एक महीने से शॉपकीपर के साथ रह रही थी। शॉपकीपर की पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद दिल्ली की महिला के साथ उसके संपर्क हुए। अब महिला के बच्चे भी उसके साथ शॉपकीपर के साथ रह रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, मृतक की बेटी ने आरोप लगाया कि रात को पापा के चीखने की आवाज आई। उनके सिर पर गहरी चोट मारी गई। मुंह से भी झाग निकल रहे थे। आंख और होट पर भी चोट का निशान था। पहले सिलसिलेवार पढ़िए, दोनों की कहानी…. अब पढ़िए, कैसे हुई शॉपकीपर की मौत रात को चीखने की आवाज आई शुभम के अनुसार, शुक्रवार- शनिवार रात करीब 11 बजे मैं अपने भाई- बहनों के साथ नीचे कमरे में थी। पिता, शालू और उसके बच्चे ऊपर कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे पापा के चीखने की आाज आई। जब मैं ऊपर कमरे में गई तो शालू ने मुझे नीचे भेज दिया। कुछ देर बाद जब दोबारा वहां पुहंची तो पापा फोल्डिंग पर पड़े हुए थे। सिर पर लगी थी गंभीर चोट शुभम ने आगे बताया कि पापा के सिर पर चोट थी। मुंह से सफेद झाग निकल रहे थे। मैंने तुरंत चाचा सुरेश कुमार को फोन किया। चाचा ने उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें LNJP सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। SHO बोले- हत्या का केस दर्ज किया थाना सिटी SHO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामअवतार की जहरीला पदार्थ खाने के कारण मौत हो गई है। उसकी बेटी के बयान पर शालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट बोले- सिर और मुंह पर चोट फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि रामअवतार के सिर में चोट लगी थी। जिससे अंदर ब्लीडिंग हुई। इसके अलावा आंख के पास, होंठ और नाक पर भी चोटें लगी थीं।