Uttarakhand Weather Today: 16 मई को उत्तराखंड के 8 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’, 40kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Spread the love

Aaj Ka Mausam Live: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. IMD ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि रुड़की समेत मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ रहा है. मानसून की समय से पहले एंट्री की भी संभावना जताई जा रही है.