हिसार में साउथ बाइपास पर सेक्टर-33 के पास दोपहर करीब साढ़े बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। आपस में टकराते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि एक ट्रक ड्राइवर नीचे नहीं उतर पाया और जिंदा जल गया। ड्राइवर की पहचान फतेहाबाद के गांव चिंदड़ निवासी जगन पुत्र बलबीर के रूप में हुई है। जगन तोशाम के खानक से रोड़ी क्रेशर भरकर सिरसा जा रहा था। गांव चिंदड़ के सरपंच सुमित गोदारा ने बताया कि जगन अपने पिता बलबीर सिंह का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें भी हैं। दोनों बहनें शादीशुदा है। जगन की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। जगन का एक बेटा है, जो मात्र तीन साल का है। जगन के पिता बलबीर सिंह भी गांव में मजदूरी ही करते हैं। परिवार साधारण ही है। परिवार के पास जमीन भी नाममात्र ही हैं। सड़क हादसे के बाद की तस्वीरे… ऐसे चला राहत बचाव का ऑपरेशन… दमकल व पुलिस की गाड़ी पहुंची
वहीं, हादसे के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है ट्रक में क्या सामान था और कहां जा रहे थे। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। ट्रैफिक को सूचारू रखने के आदेश दिए गए हैं। ट्रक में डीजल से आग भड़की बताया जा रहा है कि एक्सीटेंड के बाद डीजल रिसने से आग भड़क गई, जो एकदम फैल गई। दोनों ही ट्रक हादसे के बाद पलट गए थे। इसके कारण ड्राइवर को निकलने का मौका नहीं मिल सका हादसे के बाद राहत बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गई और शव को निकालने का प्रयास किया गया। कटर से काटकर शव निकाला शव आसानी से बाहर ना निकलता देख मौके पर कटर मंगवाया गया और ट्रक की बॉडी को काटा गया और ड्राइवर के जले हुए शव को भी काटकर बाहर निकाला गया। इसके बाद शव के टुकड़ों को कट्टों में भरा गया और एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। राहगीरों ने ड्राइवर की पहचान बताया जा रहा है कि जिस समय शव को बाहर निकाला गया तो पास गुजर रहे एक प्राइवेट गाड़ी वालों ने मृतक की पहचान की। हालांकि, शव पूरी तरह से जल गया था। राहत बचाव की टीम कर्मचारियों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक का केबिन अंदर के तरफ धंस गया था। जिसमें ड्राइवर भी दब गया था। इस कारण वह बाहर नहीं निकल पाया होगा। दूसरे ड्राइवर सहित 3 मौके से फरार वहीं, बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रक में ड्राइवर सहित तीन लोग थे जो ट्रक में आग लगने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ट्रक के नंबर से उनकी पहचान करने में जुट गई है। यह ट्रक पूरी तरह से खाली था। बताया जा रहा है कि एक ट्रक रॉन्ग साइड चल रहा था, जिस कारण आमने-सामने भिडंत हो गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिसार में 2 ट्रकों में टक्कर, ड्राइवर जिंदा जला:फतेहाबाद का रहने वाला था; एकलौटा बेटा था, शव को कटर से काटकर बाहर निकाला
