हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। फरकपुर गांव में उनका शव ऑफिस में ही खून से लथपथ पड़ा मिला। उन्हें चाकू मारे गए थे। पड़ोसी दुकानदार ने सबसे पहले शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही फरकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक की पहचान फरकपुर गांव निवासी कलीराम (64) के तौर पर हुई है। कलिराम 3 बच्चों के पिता थे। जिनमें 2 बेटियां और एक बेटा है। बेटा राजेश अमेरिका में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही राजेश ने अमेरिका से ही परिवार के लोगों को वीडियो कॉल की। परिवार ने जानकार को फोन कर देखने को कहा कलिराम रोजाना दोपहर करीब 12 बजे घर खाना खाने जाया करते थे, लेकिन आज वह घर नहीं गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने अपने जानकार भीम को फोन किया। भीम की बिजली की दुकान कलिराम के ऑफिस के सामने ही है। जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए थे भीम ने दुकान में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कलीराम दुकान के अंदर खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। घटना की सूचना तुरंत उनके परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फरकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। भतीजा बोला- किसी से रंजिश नहीं कलिराम के भतीजे संजीव ने बताया कि हमें शाम 5 बजे सूचना कि चाचा का मर्डर हो गया है। इसके बाद हम मौके पर पहुंच गए। चाचा कई साल से प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे। परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। यह सब किसने किया है, कुछ नहीं कह सकते। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:ऑफिस में घुसकर चाकू मारे; साथी दुकानदार आया तो जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे
