सोहना में महिला ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:बेटी ने पंखे से लटका शव देख मचाया शोर; पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

Spread the love

गुरुग्राम जिले के सोहना के वार्ड नंबर 18 में आज सुबह एक 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान ललिता के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सोहना चौकी के समीप रेहड़ी लगाकर अपना जीवनयापन कर रही थी। उसकी छोटी बेटी ने सुबह उसे पंखे के हुक से लटका हुआ देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मानसिक रूप से परेशान थी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ललिता पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी परेशानी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की जानकारी मिलते ही जांच अधिकारी सुखबीर अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम सीन टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक जांच-पड़ताल कर सबूत एकत्र किए। पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया शव इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।