कोख में बच्चा आंखों में उम्मीद, देहरादून में 7 महीने की प्रेग्नेंट सोनिया नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर धरने पर

Spread the love

देहरादून के परेड ग्राउंड में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना जारी है. इस प्रदर्शन में 7 महीने की गर्भवती सोनिया भी शामिल हैं. उनका कहना है कि बेहतर भविष्य और सालों की मेहनत का हक पाने के लिए वह धूप-बारिश में धरने पर बैठने को मजबूर हैं. सोनिया ने सरकार से महिला अभ्यर्थियों की परेशानियों को समझने और जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है.