केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। देश के 22 रीजन में गुरुग्राम रीजन 8वें नंबर पर रहा, जबकि पंचकूला रीजन 12वें नंबर पर रहा। पंचकूला में इस बार 85.73 परसेंट रिजल्ट रहा, वहीं गुरुग्राम रीजन का रिजल्ट 88.45 रहा। बोर्ड ने पहली बार 10वीं के बाद 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। पंचकूला रीजन में इस बार 74,723 स्टूडेंट ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। पंचकूला रीजन में हरियाण के 11 जिलों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। सीबीएसई ने वेबसाइट पर रिजल्ट लाइव कर दिया है। अब स्टूडेंट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और 7 स्टेप्स फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं सीबीएसई ने इस बार भी 12वीं क्लास की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इससे बोर्ड ने कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया है। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को भी सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने स्तर पर भी स्कूल टॉपर घोषित न करें। पहले रिजल्ट से जुड़ी हाईलाइट्स जानिए…
CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित:गुरुग्राम 8वें और पंचकूला रीजन 12वें स्थान पर; पहली बार 10वीं के बाद परिणाम जारी
