नमस्कार, पेपर लीक के बाद NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। उधर, तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में सीएम योगी के बड़े फैसले के बारे में बताएंगे, जिसमें मंत्रियों के VIP प्रोटोकॉल को कम कर दिया गया है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, जांच CBI को; NTA ने माना- हम जिम्मेदार पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। 3 मई को हुई इस परीक्षा में 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। केंद्र ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मामले में मीडिया ने सवाल पूछा तो वह बिना कुछ बोले ही निकल गए। वहीं, NTA डीजी अभिषेक सिंह ने कहा;- इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 6 से 8 दिन में नई तारीख का ऐलान होगा। केरल से सीकर पहुंचा ‘क्वेश्चन बैंक’, ऐसे खुलासा हुआ NEET पेपर लीक मामले में 300 से ज्यादा सवालों वाला एक ‘क्वेश्चन बैंक’ सामने आया, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के हाथ से लिखे सवाल थे। शुरुआती जांच में पता चला कि यह क्वेश्चन बैंक केरल से राजस्थान के सीकर पहुंचा और वहीं से कई छात्रों व कोचिंग नेटवर्क में फैल गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. उदयनिधि स्टालिन बोले- सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए, यह लोगों को बांटता है तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए। यह लोगों को बांटता है। उदयनिधि ने आगे कहा कि विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के पारंपरिक तमिल आह्वान गीत ‘तमिल थाई वाझथु’ को कार्यक्रम में तीसरे स्थान पर रखा गया, जबकि परंपरा के मुताबिक इसे सबसे पहले गाना चाहिए था। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। पहले डेंगू-मलेरिया बताया था: उदयनिधि ने 2023 में कहा था कि सनातन धर्म मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना जैसा है, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी। पूरी खबर पढ़ें… 3. योगी का फैसला- मंत्रियों का काफिला हटेगा, मंत्री-विधायक हफ्ते में एक दिन बस-मेट्रो से चलें देश में ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी की अपील के बाद यूपी में योगी सरकार ने मंगलवार को 7 बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों का काफिला 50% घटेगा। हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना होगा। बड़ी कंपनियों में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम: सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप वर्चुअल होंगी। राज्य सचिवालय की भी 50% बैठकें वर्चुअल होंगी। सीएम ने कहा, जिन कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी हैं, उन्हें हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए। हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल लागू करें: सीएम योगी ने लोगों से 10 अपील भी की हैं। उन्होंने कहा कि हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे मनाया जाए। पेट्रोल-डीजल और बिजली बचाएं। सजावटी लाइटें कम जलाई जाएं। बेवजह सोना न खरीदें। योगी ने कहा- औद्योगिक संस्थानों, बड़े स्टार्टअप्स आदि में वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रेरित किया जाए। जहां-जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए। पूरी खबर पढ़ें… 4. मंत्री को उंगली दिखाकर सपा सांसद बोले- आपको अहंकार चढ़ा, एके शर्मा और राजीव राय मंच पर भिड़े मऊ में सोमवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा सांसद राजीव राय भिड़ गए। मेमू ट्रेन के उद्घाटन समारोह के मंच पर दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में सपा सांसद ने उंगली दिखाते हुए कहा- मंत्री जी, यह ठीक नहीं है। मैं यहां का सांसद हूं। मेरे सामने ही मेरे कार्यकर्ताओं को पुलिस धक्का दे रही है। आप मंत्री हो गए हैं तो आपको अहंकार हो गया है। भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े: मंच पर मौजूद नेताओं के सामने ही सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। किसी तरह पुलिस और आरपीएफ ने हालात को संभाला। शाम 4 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हंगामे के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा- सपा की गुंडई और जबरदस्ती को जनता देख रही है। क्षेत्र में हो रहे सभी विकास कार्य भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम योगी के नेतृत्व में कराए जा रहे हैं। सपा केवल इन कार्यों का श्रेय लेने के लिए इस तरह का विरोध और हंगामा कर रही है। पूरी खबर पढ़ें… 5. शेयर मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 1456 अंक गिरा; चांदी एक दिन में ₹8,667 महंगी शेयर में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1456 पॉइंट्स घटकर 74,559 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 436 पॉइंट्स घटकर 23,380 पर बंद हुआ। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,270 रुपए गिरकर 1,51,632 पर आ गया। 1 किलो चांदी की कीमत 8,667 रुपए बढ़कर 2,64,867 रुपए पर पहुंच है। रुपया ऑल टाइम लो पर आया: 1 डॉलर की कीमत पहली बार 95.50 रुपए पहुंच गई। इसके अलावा अप्रैल की रिटेल महंगाई बढ़कर 3.48% पर पहुंच गई। मार्च में यह 3.40% थी। पूरी खबर पढ़ें… 6. रिपोर्ट- पाकिस्तान ने ईरान के एयरक्राफ्ट छिपाने में मदद की, अमेरिका से बचाने के लिए एयरबेस पर रखा पाकिस्तान ने ईरान के एयरक्राफ्ट छिपाने में मदद की। CBS न्यूज के मुताबिक, अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य विमानों को नूर खान एयरबेस पर जगह दी। पाकिस्तान ने भी इसकी पुष्टि की, लेकिन सफाई में कहा कि ईरानी विमान युद्धविराम के दौरान आए थे और उनका किसी सैन्य अभियान से कोई संबंध नहीं था। जंग में UAE ने भी ईरान पर हमले किए: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान पर गुप्त सैन्य हमले किए थे। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा है कि अप्रैल में ईरान के लावान द्वीप स्थित ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया था। आग लगने की वजह से वहां लंबे समय तक प्रोडक्शन प्रभावित रहा। पूरी खबर पढ़ें… 7. महाराष्ट्र के सांगली में आंधी-बारिश से दीवार गिरी, 6 मौतें और 14 घायल महाराष्ट्र के सांगली जिले में तेज बारिश और आंधी के बीच एक मंदिर की दीवार गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। उधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आंधी-तूफान से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं। मानसून 4-6 दिन पहले आने का अनुमान: मौसम विभाग के अनुसार, देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… आरोपी ने निगली लॉकअप की चाबी बेंगलुरु में नाबालिग लड़की के अपहरण केस में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान लॉकअप की चाबी ही निगल ली। चाबी निकालने के लिए पुलिस को कई दिनों तक आरोपी को 10 किलो केले खिलाने पड़े। 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि की महिलाओं को करियर में खास सफलता मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:योगी बोले- मंत्री-विधायक हफ्ते में एक दिन बस-मेट्रो से चलें, NEET पेपर लीक, परीक्षा रद्द; उदयनिधि स्टालिन बोले- सनातन खत्म हो
