कानपुर में बेटी होने पर पति ने की दूसरी शादी:महिला डॉक्टर बोली- दो बार मेरा अबॉर्शन कराया, नंदोई ने मेरे साथ जबरदस्ती की

Spread the love

कानपुर में बेटी होने पर महिला डॉक्टर के पति ने दूसरे शादी कर ली। महिला ने बताया- मेरे पति और ससुराल वालों ने दो बार मेरा अबॉर्शन कराया। ससुराल में नंदोई जबरदस्ती मेरे कमरे में घुस जाता था। मुंह दबाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मेरे विरोध करने पर मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। शादी के लिए मेरे पापा से 50 लाख कैश, कार, हीरे की अंगूठी ली। इसके बाद निकाह कबूल करने के लिए 5 लाख रुपए भी मांगे थे। महिला डॉक्टर ने 23 अप्रैल को चकेरी थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ 13 धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया- मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 6 मई को दोनों पक्षों का मीडिएशन था। अगली तारीख 13 मई की है। ऐसे में अब महिला डॉक्टर ने सामने आकर दैनिक भास्कर की टीम ने पीड़िता से बातचीत की। ये है पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र में रिटायर्ड सूबेदार मेजर अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी 5 साल पहले हो गई। छोटी बेटी, जिसने 2018 में पीएचडी करके डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की थी। 2021 में रिटायर्ड मेजर ने अपनी छोटी बेटी की शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम से संभल निवासी ताजदार आलम से बात की। ताजदार खुद को एक बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी परिवार से जुड़ा बताता था। शुरूआत में मेजर को सबकुछ ठीक लगा, तो दोनों ने फोन नंबर एक्चेंज कर लिए। एक महीने की बातचीत के बाद दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी और वर्ष 2021 में ताजदार अपने परिवार के साथ महिला डॉक्टर का हाथ मांगने उसके घर आया। शादी के 10 दिन पहले मांगा दहेज पीड़ित महिला ने बताया- मेरा निकाह 2022 में हुआ। शादी के ठीक 10 पहले, जब सारे कार्ड्स बंट चुके थे। तब ससुराल वालों ने मेरे पापा से 50 लाख कैश, हीरे की अंगूठी और परिवार के 24 लोगों के लिए सोने की अंगूठी की मांग की थी। जब मेरे परिवार ने कहा कि अचानक इतना बड़ी रकम नहीं इकट्ठा हो सकती। इसपर उन लोगों ने रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। मेरे पापा ने कर्जा लेकर मांग पूरी की। निकाह के लिए फिर मांगे 5 लाख इसके बाद निकाह होने के दौरान पति ने पांच लाख रुपए मांग रख दी। बोला अगर रकम नहीं दिया तो वह बारात वापस ले जाएगा। इसपर उनके पिता ने 5 लाख रुपए की चेक निकाह से पहले दिया था। पापा ने उस समय मुझे ये बात नहीं बताई थी। तब जाकर मेरा और ताजदार का निकाह हुआ था। महिला डॉक्टर ने बताया कि शादी की पहली रात ही पति ताजदार बोला- तुम इस घर की बहू और पत्नी कभी नहीं बन सकती हो। इस घर में सिर्फ नौकरानी बनकर रहना होगा। तभी भी मैंने बिना कुछ बोले, सब कुछ भुला दिया था। दो बार अबॉर्शन कराकर बेरहमी से पीटा महिला डॉक्टर ने बताया कि शादी के बाद जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तो मैंने ससुराल वालों को जानकारी दी। इस बात को सुनने के बाद मेरे पति और सास ने खाने में दवाई मिलाकर खिला दी। जिससे अगले दिन ही मेरा 4 महीने का बच्चा पेट में ही मर गया। इसके बाद जब मैं दोबारा प्रेग्नेंट हुई, तो उन लोगों ने दोबारा दवाई खिला दी। इसके बाद तीन दिन तक मुझे काफी दर्द हुआ। तो मैंने डॉक्टर के पास जाने की ज़िद की। मैं दर्द से जमीन पर तड़प रही थी। इसके बावजूद पति और ससुराल वाले मुझे अस्पताल नहीं ले गए। जब मैंने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी तो, मां ने पति पर दवाब बनाया। जिसके बाद वो मुझे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच की तो, बताया गया कि बच्चा 3 दिन पहले पेट में ही खत्म हो चुका है। उपचार के बाद जब मैं ससुराल लौटी तो उन लोगों ने मुझे बांझ बोलकर कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा। नंदोई ने जबरदस्ती करने की कोशिश की महिला डॉक्टर बोली- नंदोई शोएब आए दिन मेरी घर पर ही रहता था। वो मेरे ऊपर गलत नजर रखता था। बाथरूम जाने पर नाजुक अंगों को छूता था और आपत्तिजनक इशारे करता था। कई बार कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश भी की है। जबरन मेरा मुंह दबाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। मैंने जैसे-तैसे आरोपी को धक्का देकर बाहर निकाला। पूरी बात पति और सबको बताई। तो उन लोगों ने मुझे ही गंदी-गंदी गालियां दी और फिर कमरे में बंद करके बारी-बारी से पीटा। बेटी होने पर पति ने दूसरी शादी की महिला ने बताया कि ससुराल के उत्पीड़न से तंग आकर मैं मई 2025 में बहाने से मायके आ गई। उस समय मैं प्रेग्नेंट थी। लेकिन मैं किसी से ये भी नहीं बताई थी। 1 जनवरी को मैंने कानपुर के निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। जब उसने मैंने इसकी जानकारी सास और पति को दी तो उन्होंने कहा कि 1 महीने बाद मुझे लेने आयेंगे। इस बीच ईद का चांद देखने के बाद मैं रात में स्नैप चैट चला रही थी। तभी मुझे पति की आईडी दिखाई दी। जब मैंने आईडी चेक कि, तो वह किसी अन्य महिला के साथ थे। और फोटो में लिखा था ‘पत्नी के साथ’। इतना देखते ही मैंने पति को कॉल किया। पति पहले टालमटोली करता रहा। फिर कसम देकर पूछा तो उसने बताया कि वह गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा चुके है। इसपर उन्होंने सास-ससुर को कॉल किया। तो उन्होंने बोला- जाओ जो करना हो कर लो। महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की। जिनके आदेश पर थाना चकेरी में 13 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि 6 मई को उनका मीडिएशन था, अगली तारीख 13 मई है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें- लखनऊ में युवक की हत्या, सिर-चेहरा कूचा, प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला शव, SGPGI में काम करता था लखनऊ में एक युवक की सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। बॉडी पर धारदार हथियार से हमले के भी निशान हैं। उसका शव घर से 800 मीटर दूर प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। एक रात पहले वह घर से निकला था, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घरवाले उसे ढूंढ़ रहे थे। (पूरी खबर पढ़िए)