पंचकूला में EVM स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद:कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप- रातभर बंद थे CCTV, प्रशासन नहीं दे रहा कोई जवाब

Spread the love

हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस प्रत्याशी ने EVM की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। प्रत्याशी ने एक फोटो जारी किया है, जिसमें एक कैमरा बंद दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी व उनके समर्थक कुछ देर में काउंटिग सेंटर पर पहुंचेंगे। पंचकूला में नगर निगम चुनाव का मतदान 10 मई को हुआ है। देर रात चुनाव आयोग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पंचकूला में 53.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के पति संजीव भारद्वाज ने बताया कि पंचकूला में स्ट्रांग रूम का कैमरा बंद होना बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। सुबह उनका बेटा वहां गया, तो कैमरा बंद मिला। जिसके बाद उन्होंने अपनी चिंता प्रशासन के सामने जाहिर की, तो कोई जवाब नहीं दे रहा है। प्रत्याशी ने मांगे इन सवालों के जवाब संजीव भारद्वाज ने कहा कि जहां EVM रखी जाती है, वहां 24×7 CCTV निगरानी और प्रशासनिक जवाबदेही अनिवार्य होती है। अगर कैमरे बंद हैं तो सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर प्रशासन क्या छिपाना चाहता है, कैमरे कैमरे कब से बंद हैं और इसके लिए किस अधिकारी की जिम्मेदारी तय हुई थी। इन सब सवालों के जवाब प्रशासन को देने होंगे और जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। भारद्वाज ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और जनता के विश्वास के लिए जरूरी है कि प्रशासन तुरंत स्थिति स्पष्ट करे, कैमरे चालू करवाए और सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों को पूरी जानकारी दें। SDM बोले- केवल डिस्पले पर नहीं दिखे, कैमरे चालू रिटर्निंग अधिकारी संयम गर्ग ने बताया कि कैमरे बंद नहीं हुए, केवल डिस्पले पर नहीं दिख रहा था। प्रत्याशी की संतुष्टित करवा दी जाएगी। चुनावी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है।