आसमान में चक्रव्यूह! भूमध्य सागर से उठा तूफान और खाड़ी का दबाव, UP-बिहार से दिल्ली तक 48 घंटे भारी, मौसम पर IMD का अलर्ट

Spread the love

Aaj Ka Mausam Live: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भूमध्य सागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ और मन्नार की खाड़ी में बन रहा दबाव उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक असर दिखा रहा है. दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटे आंधी, बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है. बिहार में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान में लू और तूफान दोनों की चेतावनी है. दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.