राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 46.8°C तापमान:देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार; चार धाम यात्रियों को दो दिन यात्रा से बचने की अपील

Spread the love

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जैसे हालात हैं। चारों राज्यों के 9 शहरों में पारा 44°C से पार रहा। राजस्थान का बाड़मेर 46.8°C के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा। जैसलमेर में तापमान 46.3°C और फलोदी में 46°C पहुंच गया। मध्य प्रदेश के रतलाम में 45.5°C तापमान रहा। भोपाल में 40.4°C तापमान में 42°C जैसी झुलसाने वाली गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 मई को तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ेगी। भोपाल में पारा 42 से 43 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। इधर, गुजरात के राजकोट में 44.3°C और अमरेली में 44.1°C तापमान के कारण हीटवेव चली। महाराष्ट्र का जलगांव 44.5 डिग्री के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी है। यहां कैमूर जिले में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 38.4°C रहा। उत्तराखंड के कई हिस्सों, खासकर पहाड़ी इलाकों में 12 और 13 मई को बारिश और खराब मौसम की संभावना है। गढ़वाल कमिश्नर ने इस दौरान चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और यात्रा से बचने की अपील की है। देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए अगले दो दिन मौसम का हाल 12 मई: 13 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश : सिवनी-छिंदवाड़ा सहित 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन में तेज गर्मी; रतलाम में 45.5°C तापमान मध्य प्रदेश में सोमवार को आंधी-बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने मंडला, सिवनी समेत 8 जिलों में अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में तेज गर्मी पड़ेगी। भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 40.4°C दर्ज हुआ, लेकिन पूरे दिन 42°C जैसी झुलसाने वाली गर्मी महसूस हुई। रात का तापमान भी 24.8°C दर्ज किया गया, जिससे देर रात तक गर्माहट बनी रही। रतलाम में सबसे ज्यादा तापमान 45.5°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : 6 जिलों में आंधी-बारिश, 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; तीन शहरों में पारा 46 डिग्री पार, बाड़मेर सबसे गर्म राजस्थान के 6 जिलों में सोमवार को आंधी-बारिश के आसार हैं। 8 जिलों में हीटवेव चलने की आशंका है। रविवार को 3 शहरों में पारा 46 डिग्री पार चला गया। सबसे अधिक पारा बाड़मेर में 46.8°C दर्ज हुआ। जैसलमेर में 46.3°C और फलोदी में 46.0°C दर्ज हुआ। जयपुर में दिन का तापमान अभी 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढोतरी होगी। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : 19 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, ज्यादातर शहरों में पारा 40°C से कम; कैमूर में सबसे ज्यादा 38.4°C बिहार के 19 जिलों में सोमवार को आंधी और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 4 दिनों तक आंधी-बारिश के साथ वज्रपात जारी रहने की आशंका है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 31.1 से 38.4°C के बीच दर्ज किया गया। कैमूर में रविवार को सबसे ज्यादा 38.4°C पारा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद गर्मी फिर से बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब : आज से अगले 4 दिनों तक धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; फरीदकोट सबसे गर्म, 42.8°C तापमान पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को धूल भरी आंधी के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। 14 मई तक इसी तरह का मौसम रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे है। रविवार को फरीदकोट सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा : पंचकूला सहित 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; फरीदाबाद में पारा 45°C पार हरियाणा के आधे हिस्से में गर्मी तो आधे हिस्से में बारिश और आंधी का दौर जारी है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 11 मई से 14 मई तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है। दूसरी तरफ, सिरसा, हिसार, भिवानी सहित कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति रहेगी। फरीदाबाद के बोपानी में रविवार को सबसे अधिक तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं, भिवानी में 42°C और सिरसा में 41.4°C तापमान रहा। पूरी खबर पढ़ें…