हरियाणा की तीन नगर निगम और एक नगर परिषद के लिए सुबह 8 हजे से वोटिंग चल रही है। इसके अलावा प्रदेश की 2 नगर पालिका व 528 सीटों पर पंचायत उपचुनाव हो रहे हैं। नगर निगम में जहां लोगों में मतदान को लेकर कम उत्साह है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत उपचुनाव में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच कई जगह पुलिस से नोकझोंक और फर्जी वोटिंग का मुद्दा उठा। तो वहीं, सोनीपत में महिला वोटर डॉगी को साथ लेकर वोट करने पहुंची। उकलाना की महिला प्रत्याशी के ससुर तो सीधा अस्पताल से वोट डालने पहुंच गए। रेवाड़ी में मतदान करते वक्त एक बुजुर्ग गिर पड़े और बाहर आकर रोने लगे। नारनौल के कनीना में वार्ड उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक ही 42 परसेंट पोलिंग हो गया। वहीं, उकलाना में बूथ नम्बर 2 पर विधायक नरेश सेलवाल के साथ पुलिसकर्मी की बहस हो गई। मतदान केंद्र से बाहर जब विधायक नरेश सेलवाल परिवार के साथ इकठ्ठा होकर मतदान करने पहुंचे तो पुलिसकर्मी ने सभी को इकट्ठा न होने की बात कही। जिस पर विधायक नरेश सेलवाल नाराज हो गए और बोले- परिवार के साथ भी नहीं जाने दोगे क्या? मैं विधायक हूं और आप मेरे को कैसे रोक रहे हो। निकाय और पंचायत उपचुनाव से जुड़े ऐसे ही अट्रैक्टिव मोमेंट्स जानने के लिए देखिए वोटिंग से जुड़े PHOTOS… फर्स्ट टाइम वोटर में क्रेज रेवाड़ी में पोलिंग स्टेशन पर रो पड़े बुजुर्ग पंचकूला में फोन लेकर खड़े वोटर सोनीपत में घूंघट में वोट डालने पहुंची महिला हिसार में फर्जी वोटिंग का विरोध करते लोग अंबाला में व्हीलचेयर पर वोट करने पहुंची महिला पोलिंग बूथ के बाहर गिरी महिला
हरियाणा निकाय चुनाव के टॉप मोमेंट्स, PHOTOS:सोनीपत में कुत्ते संग पहुंचीं महिला, वोट डालकर रोया बुजुर्ग; टॉयलेट बैग साथ लेकर आया पार्षद प्रत्याशी का ससुर
