लखनऊ में सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने शनिवार को करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। पल्लवी यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग कर रही थीं। फिलहाल इन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। पल्लवी की पार्टी अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता दोपहर 12.30 बजे चारबाग में इकट्ठा हुए। यहां से विधानसभा कूच करने की तैयारी करने लगे। वे सब जैसे ही बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन की तरफ भागे। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचकर पल्लवी और कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर उतर गए। ट्रैक पर खड़े इंजन पर चढ़ने लगे। देखते ही देखते पल्लवी भी इंजन पर चढ़ गईं। नारेबाजी करने लगी। करीब डेढ़ घंटे तक यानी दोपहर 2 बजे तक स्टेशन पर हंगामा होता रहा। काफी देर तक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। बाद में प्रदर्शनकारियों को घसीटकर बस में भरा और इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन कर रहे अनिल राज कोरी ने कहा- पहले हम लोगों ने बस रोकी थी। आज रेल रोकी है। अगर जरूरत पड़ी तो हवाई जहाज भी रोकेंगे। एयरपोर्ट पर ताला लगा देंगे। दलित, पिछड़ा, आदिवासी, सबको वोट करता है, मगर कोई भी उसके अधिकार के लिए सामने नहीं आता। हम लोग मुकदमों से नहीं डरते, मुकदमा हमारे लिए मेडल की तरह है। 4 तस्वीरें देखिए- 5 पॉइंट में UGC के पूरे मामले को समझ लीजिए- प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लखनऊ में ट्रेन के इंजन पर चढ़ीं पल्लवी पटेल:चारबाग स्टेशन पर कार्यकर्ताओं का हंगामा, UGC के नए नियमों के समर्थन में नारेबाजी
