योगी ने बंगाल सीएम को भगवा गमछा ओढ़ाया:मंच पर पहुंचे तो जयश्री राम के नारे लगे; मंत्री संजय निषाद से मोदी ने हाल-चाल पूछा

Spread the love

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम योगी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु ने योगी को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। योगी ने उन्हें भगवा गमछा ओढ़ाया। इससे पहले, योगी के मंच पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। योगी ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। मंच पर पीएम मोदी ने भी सभी मुख्यमंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया तो मोदी उनके पास गए और हालचाल पूछे। कोलकाता में शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में यूपी के करीब 15 से ज्यादा नेता शामिल हुए। दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शुक्रवार रात पहुंच गए थे। मंच पर योगी बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आगे बैठे। दोनों डिप्टी सीएम केशव-ब्रजेश और मंत्री निषाद भी एकसाथ बैठे हुए नजर आए। इनके अलावा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। शपथ ग्रहण की 3 तस्वीरें- केशव बोले- तृणमूल का कार्यकाल काली रात की तरह था सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के नेताओं के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-