करनाल में बस स्टैंड के पास 10-12 हमलावरों ने दो युवकों पर अचानक हमला कर दिया। हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर आए और उन्होंने तेजधार हथियारों व बंदूक के बल पर वारदात को अंजाम दिया। जाते समय बदमाशों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो गाड़ियों में आए हमलावर गांव मेहनमती के संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त दिनेश के साथ किसी काम से बस स्टैंड आया था। इसी दौरान उनके पीछे एक स्कॉर्पियो एन और एक आई-20 (जेड ब्लैक) कार आई, जिन पर नंबर स्पष्ट नहीं थे। दोनों गाड़ियों से 10-12 युवक उतरे, जिनके चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे। कार से कुचलने की कोशिश संदीप के अनुसार बदमाशों ने आते ही उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों के पास बंदूक भी थी। आरोप है कि स्कॉर्पियो एन गाड़ी से संदीप को दो बार टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की गई, लेकिन वह किसी तरह बच गया। शिकायत में संदीप ने बताया कि हमलावरों में से दो युवकों की पहचान हो गई है। इनमें एक आशिश निवासी मंजूरा और दूसरा शुभम निवासी सेरडा शामिल हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने संदीप की शिकायत पर थाना शहर करनाल में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायत में संदीप और उसके दोस्त दिनेश का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करनाल में दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला:कार से कुचलने की कोशिश; नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर दी धमकी
