बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत:उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान के बाड़मेर में पारा 44°C के पार

Spread the love

देश में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में शुक्रवा को बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं मध्य भारत में फिर से तेज गर्मी पड़ने लगी है। बिहार के पटना समेत 7 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश और आंधी आई। फुलवारीशरीफ में ओले भी गिरे। भोजपुर, पटना, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं पटना और वैशाली में पेड़ गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। पेट्रोल पंप की दीवार भी ढह गई। उत्तर प्रदेश के आगरा और जालौन में बारिश हुई। वहीं मऊ में ओले भी गिरे। शनिवार को 17 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी तेज हो गई है। देश में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा। यहां पारा 44.6°C दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर और फलोदी में तापमान 44°C रहा। राजस्थान के टोंक में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश हुई। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। रतलाम में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुजरात के अहमदाबाद में तापमान 43.1°C , महाराष्ट्र के वाशिम में 42.8°C दर्ज किया गया। शिमला में ओले गिरे, सड़क पर 4 इंच मोटी परत बिछी हिमाचल प्रदेश के शिमला में शुक्रवार को बारिश-ओलावृष्टि हुई। इससे सड़क पर चार इंच से ज्यादा मोटी परत बिछ गई। इसे हटाने के लिए बाद में जेसीबी मशीनें लगानी पड़ी। सेब की फसल और बगीचों को ओलों से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट भी टूट गए। अगले दिन के मौसम का हाल 10 मई: 11 मई देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें…