जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में रेवाड़ी के CRPF जवान की गोली लगने से मौत हो गई। सीआरपीएफ रिपोर्ट के अनुसार, सतीश के सिर में गोली लगी थी। गोली की आवाज सुनकर सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सतीश का शव जमीन पर नीचे पड़ा हुआ था, जबकि उसकी राइफल पास में ही पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है सतीश की राइफल से गोली चलने से ही उसकी मौत हुई है। सीआरपीएफ की फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। सतीश के पार्थिव शरीर की शुक्रवार शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है। सतीश की मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीण घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
जम्मू-कश्मीर में रेवाड़ी के CRPF जवान की मौत:सर्विस राइफल से गोली चली, सिर के आरपार हुई; एक माह पहले छुट्टी पर आए थे
