होटल में आग, दूसरी मंजिल से कूदी युवती, VIDEO:हिसार में लोगों ने बचाने के लिए कंबल फैलाया, नीचे गिरकर पैर टूटा

Spread the love

हरियाणा के हिसार में रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित चार मंजिला होटल डिजायर में बुधवार शाम आग लग गई थी। इस होटल के पीछे बनी कमर्शियल बिल्डिंग में एक बैंकर युवती ने आग की लपटे देख दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। युवती के कूदने का एक वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि युवती दूसरी मंजिल से छलांग लगा रही है और नीचे खड़े लोग एक कंबल लेकर आते हैं, मगर युवती जब छलांग लगाती है तो कंबल लोगों के आग से छूट जाता है, मगर युवती की जान बच जाती है और उसके पैर में फैक्चर आ जाता है। इसी दौरान ही एक महिला के ऊपर होटल की ईंट गिरती है, जिससे उसके सिर में चोट लगती है। दरअसल, होटल में लगी आग इतनी तेजी से फैलती है कि उसमें लगे 5 AC फट जाते हैं। वहां मौजूद होटल स्टाफ ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा होटल की पार्किंग में खड़े वाहन आग की चपेट में आ गए। इसके बाद लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों को हटाया। PHOTOS में देखिए कैसे युवती ने छलांग लगाई… पढ़िए युवती को कैसे रेस्क्यू किया… ऑफिस में फंसी युवती : प्रत्यक्षदर्शी दीपक चोपड़ा ने बताया कि इस बिल्डिंग में DSA बैंक का ऑफिस भी बना है। घटना के समय एक लड़की ऑफिस में काम कर रही थी। आग लगने के बाद युवती को कॉल किया गया, मगर कॉल वेटिंग में जा रही थी। कंबल को नीचे पकड़ा : दीपक ने बताया कि कुछ देर बाद युवती ने कॉल पिक किया। उस समय युवती काफी घबराई हुई थी। ऑफिस की सीढ़ियों तक भी आग फैल चुकी थी। इसके बाद उसे दूसरी मंजिल से कूदने के लिए कहा। हम पास के ही एक अन्य होटल से कुछ कंबल लेकर आए, जिस पर युवती को जंप करवाकर रेस्क्यू किया। इस दौरान युवती चोटिल भी हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैसे लगी होटल में आग, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… पॉश एरिया में होटल, मच गई अफरा तफरी जिस होटल डिजायर में यह आग लगी, वह पॉश एरिया रेड स्क्वेयर मार्केट है। यहां कई कंपनियों के शोरूम, होटल और कॉमर्शियल बिल्डिंग है। होटल डिजायर हिसार के रामपुर के रहने वाले शुभम शर्मा का है, जिसमें 15 कमरे हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे होटल के कीचन में शॉर्ट सर्किट से यह आग भड़की। उस वक्त वहां मौजूद 5 कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने शोर मचाते हुए भाग कर जान बचाई। ग्राहक भी भागे, कुछ वाहन आग की चपेट में आए इसके बाद आग तेजी से फैलने लगी, जिसे देख वहां मौजूद ग्राहक भी बाहर की तरफ भागने लगे। गनीमत रही कि जब तक आग भीषण रूप धारण करती, होटल स्टाफ और ग्राहक बाहर आ चुके थे। इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान होटल के बाहर पार्किंग में खड़े कुछ वाहन भी आग की चपेट में आ गए। फटने लगे एसी, आग ने पूरे होटल को चपेट में लिया किचन से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। होटल की चौथी मंजिल तक आग पहुंच गई। होटल के कमरों में लगे एसी भी आग की चपेट में आकर फटने लगे। धुआं आसपास के इलाके में फैल गया। इस देखते हुए पुलिस ने होटल के आसपास की बिल्डिंगों को तुरंत खाली करा लिया। हालांकि, आग लगती देख आसपास की बिल्डिंगों में काम करने वाले ज्यादातर लोग और दुकानदार खुद ही बाहर आग गए थे।