मंदसौर में बुधवार रात एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर होटल में ही पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। कमरे का दरवाजा खुलते ही भड़का विवाद शामगढ़ निवासी 50 वर्षीय जुल्फिकार अली पिता नियामत खान अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका, जो मंदसौर के समीप स्थित मुलतानपुरा की रहने वाली बताई जा रही है, उसके साथ नाहटा चौराहा स्थित समता पैलेस होटल में रुका हुआ था। बुधवार रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देख आपा खो दिया और पति और उसकी प्रेमिका पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए। बाल पकड़कर की पिटाई, नीचे तक घसीटा पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, पत्नी का भाई जुल्फिकार अली के साथ झूमा-झटकी करता नजर आया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पत्नी पति की प्रेमिका को पहली मंजिल से सीढ़ियों पर घसीटते हुए नीचे तक ले गई। डायल-112 पहुंची, पुलिस ने संभाली स्थिति सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इसके बाद जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेडिकल के बाद जब पुलिस थाने पहुंची तो जुल्फिकार के परिजन वहां से जा चुके थे। ऐसे में पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई कर जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया। जुल्फिकार प्रेमिका का जन्मदिन मनाने पहुंचा था मंदसौर जुल्फिकार अली पेशे से डॉक्टर है और शामगढ़ में निजी क्लीनिक संचालित करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रेमिका का जन्मदिन होने के कारण वह मंदसौर आया था और होटल में कमरा लिया था। जानकारी तो यह भी है कि जुल्फिकार की प्रेमिका का उसके पति से करीब छह महीने पहले तलाक हो चुका है और इस तलाक की वजह भी जुल्फिकार अली ही बताया जा रहे है। ताजा जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद पत्नी अपने परिजनों के साथ घर लौट गई, जबकि जुल्फिकार अली अपनी प्रेमिका के साथ मंदसौर से रवाना हो गया। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
मंदसौर में ‘पति, पत्नी और वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा:होटल में गर्लफ्रेंड संग पकड़ा तो दोनों को पीटा; बर्थडे मनाने पहुंचा था डॉक्टर
