मथुरा में डकैती करने वाले दो डकैतों को पुलिस ने गुरुवार सुबह 7 बजे एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बाबरिया गिरोह के दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। बदमाशों की पहचान धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों ने 23 अप्रैल को सुरीर टैटीगांव में कारोबारी अजय अग्रवाल के घर पर डाका डाला था। वारदात के बाद SSP श्लोक कुमार ने बदमाशों की तलाश के लिए 17 टीमें बनाई थीं। बुधवार को इनपुट के आधार पर पुलिस ने टैंटीगांव में यमुना एक्सप्रेस-वे अंडरपास के आसपास घेराबंदी की। तड़के 2 संदिग्ध बाइक से आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार यूटर्न लेकर भागने लगे। इस दौरान बेकाबू होकर गिए गए। पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी घायल हुए हैं। डकैत धर्मवीर उर्फ लंबू पर यूपी में मथुरा के अलावा हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में डकैती, हत्या की कोशिश, छिनैती, चोरी समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, डकैत पप्पू उर्फ राजेंद्र पर मेरठ, फिरोजाबाद, मथुरा के अलावा हरियाणा और दिल्ली में डकैती, अवैध शराब बनाना समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। एनकाउंटर की तस्वीरें- 23 अप्रैल को कारोबारी के घर डाका डाला था नाम बदल-बदलकर वारदात को अंजाम देते थे एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया- सुरीर थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करके बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसके बाद से बदमाशों ने नोएडा, खैर, दिल्ली, पलवल और रेवाड़ी में भी वारदातों को अंजाम दिया। इस बीच पुलिस को कल रात उनके मूवमेंट का पता चला। डकैत राजेंद्र पर 11 और धर्मवीर पर चोरी, लूट, डकैती समेत 16 मामले दर्ज थे। ये नाम बदलकर अपराध को अंजाम देते थे। कई बार जेल भी जा चुके थे। इनके पास से डकैती में जो सामान ले गए थे, उनमें से कुछ रकम और जेवर बरामद हुए हैं। खबर अपडेट हो रही है… —————————- ये खबर भी पढ़ लीजिए- लखनऊ समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश; 44 में अलर्ट:पश्चिम यूपी में बादल छाए; मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 3 घंटे में तूफान आएगा यूपी में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, संभल, फर्रुखाबाद और हाथरस में बारिश हुई। बरेली समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। लखनऊ और आसपास के इलाकों में तड़के आंधी चली। फिर बरसात शुरू हो गई। अभी भी आसमान में बादल छाए हैं। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। पूरी खबर पढ़िए
मथुरा में दो डकैत एनकाउंटर में मारे गए:कारोबारी को बंधक बनाकर डाका डाला; दोनों राजस्थान के रहने वाले थे
