नमस्कार, कल की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से है, जहां देर रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरी खबर तमिलनाडु से है। एक्टर विजय के सीएम बनने पर अभी पेंच फंसा हुआ है। हम आपको यह भी बताएंगे कि ईरान जंग खत्म होने के लिए समझौते में क्या शर्तें रखी गई हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर में नेशनल सिक्योरिटी को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। 2. IPL में लखनऊ और बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे से लखनऊ में मैच खेला जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, नॉर्थ 24 परगना में 4 गोलियां मारी पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 11.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मध्यग्राम इलाके की है। एक गोली रथ के सीने में लगी: चंद्रनाथ रथ सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार थे। बाइक सवार हमलावरों ने उनके वाहन को रोका और करीब से 4-5 राउंड किए। गोली रथ के सीने में लगीं। इसके बाद हमलवार मौके से फरार हो गए। रथ को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिजल्ट के बाद से अब तक 6 हत्याएं: बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद से हिंसा शुरू हुई। पिछले 3 दिन में 6 लोगों की हत्या हुई है। इनमें सुवेंदु के पीए के अलावा भाजपा के तीन कार्यकर्ता और TMC के 2 कार्यकर्ता शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. तमिलनाडु में विजय की शपथ टल सकती है, बहुमत का आंकड़ा 118, TVK के पास 113 सीटें तमिलनाडु में 7 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह टल सकता है। TVK चीफ विजय ने बुधवार को लोकभवन में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के मुताबिक, विजय ने 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। कांग्रेस के 5 विधायक जुड़े, फिर भी 5 कम: TVK के पास 108 सीटें हैं। कांग्रेस के 5 विधायकों ने समर्थन दिया है। ANI सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की। इस पर विजय ने समर्थन के लिए समय मांगा। अब समझिए पूरा गणित: 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK की 108 सीटें हैं, लेकिन विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने पर यह 107 रह जाएंगी। कुल सीटें 233 होने पर भी बहुमत 118 ही रहेगा, इसलिए TVK को 11 और विधायक चाहिए। फिलहाल कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन मिला है। पूरी खबर पढ़ें… 3. रिपोर्ट- ईरान जंग 24 घंटे में खत्म हो सकती है, 14 शर्तों का समझौता तैयार; ईरान होर्मुज खोलेगा अमेरिका और ईरान में युद्ध खत्म करने और परमाणु बातचीत का रास्ता तय करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान 24 घंटे के भीतर सीजफायर को लेकर सहमति दे सकता है। दोनों देशों के बीच समझौते की अहम शर्तें… पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी में 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पंजाब ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने वाले पाकिस्तानी के संपर्क में थे यूपी में बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी देश के संवेदनशील ठिकानों पर सीरियल धमाके और पुलिस टीम पर हमले की साजिश रच रहे थे। बाराबंकी और कुशीनगर के रहने वाले युवक: आरोपियों में बाराबंकी निवासी 23 साल का दानियान अशरफ और कुशीनगर का रहने वाला 20 साल का कृष्णा मिश्रा है। दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के संपर्क में थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शहजाद भट्टी ने कहा था, ‘मेरे कहने पर काम करोगे तो मैं तुम्हें इंडिया में हीरो बना दूंगा।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने पंजाब में हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है। पंजाब में मंगलवार की रात 3 घंटे के भीतर 2 जगह ब्लास्ट हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… 5. बंगाल हार के बाद अखिलेश ने आई-पैक से कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा, कहा- मेरे पास इतने पैसे नहीं पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी रणनीति बनाने वाली कंपनी I-PAC (आई-पैक) के साथ करार तोड़ दिया। अखिलेश ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा- हां, हमारा संबंध उनसे था। कुछ महीने हमारे साथ उन्होंने काम किया। लेकिन, अब हम उन्हें इतना फंड नहीं दे सकते। दरअसल, आई-पैक कंपनी ही बंगाल में ममता का चुनावी कैंपेन देख रही थी। अखिलेश ने कहा- कुछ लोगों ने हमें चुनाव जितवाने वाली कंपनी के बारे में बताया है। सलाह दी है कि सी-वोटर्स से सर्वे कराइए। एक AVM कंपनी है, उसे साथ रखिए। सोशल मीडिया पर किसी के खिलाफ नकारात्मक प्रचार करना हो तो 360 डिग्री कंपनी से जुड़िए। उसे फंडिंग करिए। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा- सोच रहे हैं कि नेशन विद नमो, जेविस जैसी कंपनियों से बात कर ली जाए। हम लोग बैठकर डील बनाएंगे। उनसे कहेंगे कि अगर हमारी सरकार बनवा दें तो सूचना विभाग का 90 फीसदी बजट आपको दिलवा देंगे। पूरी खबर पढ़ें… 6. बिहार में आज कैबिनेट विस्तार, 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं, निशांत भी मंत्री बनेंगे बिहार में आज सम्राट चौधरी की सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मंत्री बनेंगे। वे गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात चली JDU नेताओं की मीटिंग के बाद निशांत मंत्री बनने के लिए मान गए हैं। नई सरकार बनने के 22वें दिन कैबिनेट का विस्तार: बिहार में सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को सीएम पद की शपथ ली थी। अब करीब 22 दिन बाद कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। शपथ समारोह में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। 27 मंत्री ले सकते हैं शपथ: आज 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रा.) से 2 तथा हम व रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। 6 सीटें खाली रखने की संभावना है। विधायकों की संख्या के हिसाब से बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. बेंगलुरु नहीं अहमदाबाद में होगा IPL फाइनल, BCCI ने जारी किया प्लेऑफ शेड्यूल IPL के मौजूदा सीजन का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। पहले BCCI की योजना थी कि फाइनल मैच बेंगलुरु में कराया जाए। वहीं, प्लेऑफ के तीन मैच दो अलग-अलग शहरों, न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में होंगे। धर्मशाला में क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर-2 और एलिमिनेटर मैच होंगे। विधायकों को फ्री टिकट से फाइनल का वेन्यू बदला BCCI ने बताया कि कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की कुछ मांगें ऐसी थीं जो बोर्ड प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस के दायरे से बाहर थीं। दरअसल कर्नाटक के कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि हर विधायक-सांसद को 5-5 IPL टिकट मिलने चाहिए। इसके बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की कि विधायकों और सांसदों को RCB के मैचों के लिए 3-3 टिकट दिए जाएंगे। BCCI और फ्रेंचाइजी इस पक्ष में नहीं थे, जिसके चलते फाइनल को बेंगलुरु से हटाने का फैसला लिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 8. वंदे मातरम गीत को राष्ट्रगान जैसा दर्जा, कैबिनेट की मंजूरी; जन-गण-मन से पहले गाया जाएगा केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा देने का फैसला किया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। अपमान करने पर सजा-जुर्माना: बंकिम चंद्र चटर्जी रचित वंदे मातरम पर अब वही नियम और पाबंदियां लागू होंगी, जो वर्तमान में राष्ट्रगान पर लागू हैं। यानी इसके अपमान या गायन में बाधा डालने पर जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। गाइडलाइन में क्या-क्या है पूरी खबर पढ़ें… ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: सबरीमाला केस, सुप्रीम कोर्ट बोला बार-बार रुख नहीं बदल सकते: बोहरा समाज में धार्मिक अधिकारों पर 1986 की PIL की वैधता पर सवाल उठाए (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 37 होगी: कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, संसद के अगले सत्र में बिल पेश होगा (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में आग: धुआं भरने से लोगों को बाहर निकाला गया; मेट्रो सर्विस कुछ समय के लिए प्रभावित (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: बंगाल में भाजपा सरकार,बांग्लादेश को लोगों की वापसी का डर: बांग्लादेशी मंत्री बोले- उम्मीद है जबरन नहीं भेजा जाएगा, बॉर्डर फोर्स अलर्ट पर (पढ़ें पूरी खबर) 5. बिजनेस: सोना ₹3 हजार बढ़कर ₹1.51 लाख पर पहुंचा: इस साल ₹18 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹9 हजार चढ़कर ₹2.49 लाख किलो हुई (पढ़ें पूरी खबर) 6. बॉलीवुड: आलिया को घिरता देख रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के: स्क्रीनिंग के बाहर धक्का-मुक्की बढ़ी तो एक्टर नाराज दिखे, फोटोग्राफर्स को पीछे हटाया (पढ़ें पूरी खबर) 7. बॉलीवुड: प्रभास की ‘फौजी’ की टीम के साथ बड़ा हादसा: हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत, पांच घायल; फिल्म की शूटिंग तुरंत रोकी गई (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… पेशाब करने से रोकने के लिए लगाए गए शीशे कर्नाटक के मैसूर में खुले में पेशाब करने से रोकने के लिए बस स्टैंड के पास दीवारों पर शीशे लगाए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि लोग खुद को शीशे में देखकर शर्म महसूस करेंगे। दरअसल बस स्टैंड से 100 मीटर के अंदर 4 टॉयलेट मौजूद हैं, लेकिन लोग उनका इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- क्या मुसलमानों को भी अब वंदे मातरम गाना पड़ेगा, अपमान किया तो होगी जेल; राष्ट्रगीत से जुड़े नए नियमों की कहानी 2. भास्कर एक्सप्लेनर- ममता बनर्जी ने इस्तीफा न देने का दांव क्यों चला: देश में पहली बार ऐसी स्थिति, जानिए संविधान और एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं 3. CM बनने के लिए NDA विधायक तोड़ सकते हैं थलापति: स्टालिन को छोड़कर साथ आई कांग्रेस, अब AIADMK में सेंधमारी की तैयारी 4. बाहरी का मुद्दा उठाने वाले हिमंता के पुरखे यूपी से: हॉस्टल रूम से मिली थी रिवॉल्वर-कारतूस; दूसरी बार सीएम बनेंगे असम के ‘मामा’, रोचक किस्से 5. रिलेशनशिप एडवाइज- गर्लफ्रेंड अपनी जरूरतें सीधे नहीं बताती: इनडायरेक्ट ताने देती है, मैं इमोशनल स्ट्रेस में हूं, क्या करूं? 6. जरूरत की खबर- तेज धूप में सनग्लासेस पहनना जरूरी: UV किरणों से आंखों को 10 नुकसान, खरीदते समय ये 8 जरूरी बातें ध्यान रखें 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल- सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, नतीजों के बाद 6वां मर्डर; तमिलनाडु CM पर संशय; आतंकी साजिश रच रहे 2 संदिग्ध यूपी से गिरफ्तार
