कैथल में 5 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर:टांग में लगी गोली, हत्या के प्रयास केस में था फरार; अस्पताल में भर्ती

Spread the love

कैथल जिला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने मुठभेड़ में एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। बदमाश की टांग में गोली लगी और पुलिस ने उसे मौके से ही दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी एक गोली लगी। आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। वह हत्या व अन्य मामलों में फरार चल रहा था। बता दें कि पुलिस को सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि हत्या के मामले में आरोपी संदीप उर्फ कोहली पूंडरी के गांव फरल के पास से जाने वाला है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब चार बजे जैसे ही आरोपी वहां से आया, तो पुलिस की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी भागने लगा। जवाबी फायरिंग में टांग में गोली लगी पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी पर गोलियां चला दी, जिससे एक गोली उसकी टांग में लगी। एवीटी स्टाफ और एक बदमाश संदीप उर्फ कोहली के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी सिटी थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार था। मामले को लेकर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन प्रेसवार्ता भी करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।