Nainital News : नैनी झील चिंताजनक बदलाव से गुजर रही है. जहां कभी रंग-बिरंगी नावों से सजी झील पर्यटकों से गुलजार रहती थी, अब झील का जलस्तर घटने से कई इलाकों में डेल्टा उभर आए हैं. इन उभरे डेल्टाओं पर अब नाव की मरम्मत हो रही है. झील किनारे नावों की चल रही मरम्मत को पर्यटक देख हैरान हो रहे हैं कि झील में नाव सुखाई जा रही है. लोकल 18 से नैनीताल नाव मालिक समिति के सचिव नरेंद्र सिंह चौहान कहते हैं कि हर दिन झील का जलस्तर लगभग 2 इंच तक घट रहा है.
झील पर सुखाई जा रही नावें, दिखने लगे डेल्टा…नैनीताल में ये कैसी आफत, नाविकों में घबराहट
