फरीदाबाद में कार और ऑटो की टक्कर:गाड़ी का शीशा टूटा, बाल-बाल बचे वाहन सवार; चिमनीबाई चौक पर हादसा

Spread the love

फरीदाबाद के चिमनीबाई चौक के पास देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से वैगनआर कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है और दोनों वाहन चालक एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ऑटो ड्राइवर बोला- कार ने ब्रेक लगाए ऑटो ड्राइवर गौरव का कहना है कि वैगनआर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे वह ऑटो को नियंत्रित नहीं कर पाया और टक्कर हो गई। उसका आरोप है कि कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो गई थी। कार ड्राइवर का दावा- शराब पी हुई थी वहीं कार ड्राइवर निशांत कालरा ने अलग दावा किया। उनका कहना है कि सामने से एक बाइक आने के कारण उन्हें गाड़ी रोकनी पड़ी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ऑटो ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक ने यह भी आरोप लगाया कि ऑटो चला रहा युवक नशे में था। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारी सुरेश के अनुसार हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और मामले की जांच की जा रही है।