पानीपत में मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा, VIDEO:मरीज की बाइक हटाने को लेकर बवाल, बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट

Spread the love

पानीपत शहर के राज नगर इलाके में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया। गली नंबर 3 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कुछ युवकों ने मामूली विवाद के बाद संचालक और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बाइक पार्किंग को लेकर विवाद पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान एक मरीज दवाई लेने के लिए आया और उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर गली में खड़ी कर दी। आरोप है कि गली में ही खड़े कुछ युवक माफिश, सलमान, शाहरुख और शवीर बाइक खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। समझाने पर संचालक और पत्नी को पीटा दुकान संचालक ने जब युवकों को समझाने का प्रयास किया कि बाइक मरीज की है और वह दवाई लेकर तुरंत हटा लेगा, तो आरोपी तैश में आ गए। उन्होंने अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया और हथौड़े व डंडों से संचालक पर हमला कर दिया। पति को पिटता देख जब संचालक की पत्नी बीच-बचाव करने आई, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास भी किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हथियार लहराते हुए आरोपी फरार शोर शराबा सुनकर जब पड़ोसी और आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी डंडे और हथौड़े लहराते हुए वहां से भाग निकले। भागते समय आरोपियों ने पीड़ित परिवार को भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास के लोगों ने घायल दंपति को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।