Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 05 मई तक भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ सहित 11 जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित किया है. जहां हल्द्वानी और ऋषिकेश को 40 डिग्री की गर्मी से राहत मिली, वहीं पहाड़ों में बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है. प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बागेश्वर और अल्मोड़ा में बारिश से जंगलों की आग बुझी है, लेकिन फसलों को नुकसान हुआ है. अगले 48 घंटे 4000 मीटर से ऊंचे इलाकों में हिमपात की संभावना है.
Uttarakhand Weather: कहीं राहत तो कहीं आफत! उत्तराखंड में प्री-मानसून की दस्तक, इन 11 जिलों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
