MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 6 शव मिले:15 से ज्यादा लापता, 19 को बचाया; तूफान के चलते नर्मदा के बरगी डैम में हादसा

Spread the love

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। पुलिस के मुताबिक, 6 शव बरामद किए गए हैं। 19 को सुरक्षित बचा लिया गया। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। बरगी सिटी एसपी (CSP) अंजुल मिश्रा ने बताया कि MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। अचानक आई आंधी के कारण ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आई। हालांकि बड़ी टॉर्च का इस्तेमाल करके लोगों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू के बीच वहां कुछ देर बारिश भी शुरू हो गई थी। एसडीआरएफ ने गैस कटर की मदद से क्रूज को काटकर एक शख्स को बचाया। वह 3 घंटे से अंदर फंसा हुआ था। डैम में डूबे क्रूज को रस्सियों से बांध दिया गया है। मौके पर मौजूद SDRF की टीम और अन्य लोग मिलकर रस्सी खींचकर क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पायलट का दावा: लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला’ क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह पिछले 10 साल से क्रूज चला रहा है और पूरी तरह प्रशिक्षित व लाइसेंसधारी है। उनके मुताबिक क्रूज में सभी सुरक्षा इंतजाम और पर्याप्त लाइफ जैकेट मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिल सका। हादसे की तस्वीरें… पर्यटन विभाग के अधिकारी बोले- 20 साल पुराना है क्रूज पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने बताया कि बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं दूसरा क्रूज खराब है। खमरिया के एक परिवार के 15 लोग थे सवार आयुध निर्माणी खमरिया के A3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए हुए थे। कामराज मूलत: कर्नाटक के रहने वाले हैं। कामराज के एक बेटे को बचा लिया गया है। वहीं कामराज, उनकी पत्नी और बेटा अब भी लापता है। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए।