हरियाणा के पंचकूला पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। क्रॉस फायरिंग में 2 बदमाशों को गोलियां लगी हैं। जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-23 स्थित निफ्ट संस्थान के पास पंचकूला पुलिस की ANC टीम के साथ एनकाउंटर हुआ है। बदमाश पंचकूला में हथियार की सप्लाई लेने के लिए आए थे। यहां पर पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की तो बदमाश राहुल और मुकेश को गोलियां लगी हैं। दोनों तरफ से 6 राउंड फायर हुए हैं। दोनों ही बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों के खिलाफ कैथल में आर्म्स एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं।
नीलकंठ ढाबा करनाल पर करनी थी फायरिंग
दोनों बदमाश नौनी राणा गैंग से ताल्लुक रखते हैं। जो यहां पर हथियार की सप्लाई लेने के लिए आए थे। दोनों ही बदमाशों ने हथियार लेने के बाद पंचकूला के ही अपने किसी ठिकाने पर रूकना था। जिसके बाद कल ये करनाल के नीलकंठ ढाबा पर फायरिंग करने के लिए जाने वाले थे। ढाबा संचालक से फिरोती मांगी गई थी, जो ढाबा संचालक ने नहीं दी।
कैथल के रहने वाले बदमाश
फायरिंग में घायल दोनों बदमाश राहुल व मुकेश कैथल के रहने वाले हैं। एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से 6 फायर हुए हैं। बदमाश राहुल व मुकेश के पैर में एक-एक गोली लगी है। दोनों ही बदमाशों के पास से 1-1 पिस्टल बरामद हुए हैं।
क्रॉस फायरिंग में दोनों को लगी गोली: पंचकूला के ACP क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि कैथल के चीका निवासी 2 बदमाश बाइक पर सवार होकर हथियार लेने आए थे। जिनके साथ मुठभेड़ हुई है। क्रॉस फायरिंग में दोनों को गोली लगी है। जिन्हें करनाल में एक वारदात को अंजाम देना था। दोनों के पास से पिस्टल बरामद हुई हैं।
पंचकूला में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़:दो आरोपियों के पैर पर लगी गोली, हथियारों की सप्लाई लेने आए थे
